एलन मस्क बने ट्विटर के मालिक और फायदा इस कंपनी को हो गया, रातों-रात आ गई यूजर्स की बाढ़

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 01 Nov 2022 04:54 PM IST
सार

Mastodon साल 2016 के अक्टूबर में लॉन्च हुआ था, उस दौरान कंपनी का दावा था कि उसके बाद 2.2 मिलियन यानी 22 लाख यूजर्स हैं, जबकि अब इस एप के दुनियाभर में करीब 4.4 मिलियन यानी 44 लाख से अधिक यूजर्स हैं।

विज्ञापन
since Elon Musk takeover twitter micro blogging app mastodon increasing users
mastodon vs twitter - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    एलन मस्क के ट्विटर के मालिक बनते ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Mastodon के डाउनलोडिंग की संख्या रातों-रात लगातार बड़ी तेजी से बढ़ रही है। इस एप को एक दिन में ही करीब 70 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐसा माना जा रहा है कि मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से ही कई यूजर्स ट्विटर से परहेज करने लग गए हैं और ट्विटर के अल्टरनेटिव के रूप में इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को देख रहे हैं। बता दें कि ट्विटर खरीदते ही मस्क द्वारा कंपनी में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिनमें पेड ब्लू सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

    एलन मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदे जाने के बाद काफी लोग खुश हैं और कई लोग नाराज भी हैं। यानी ये बात साफ है कि कई ट्विटर यूजर्स अब इसके अल्टरनेटिव की तलाश करने लग गए हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह ही एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बने हैं और सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: ब्लू टिक के लिए पैसे: यूजर ने दी गाली तो एलन मस्क ने बताई कीमत, कहा- इतना ठीक रहेगा ना    

    इससे पहले भी जब 2019 में भारत में ट्विटर का विरोध हो रहा था, तब एक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट मास्टोडन (Mastodon) का नाम सामने आया था। दरअसल, मास्टोडन (Mastodon) एक ओपन सोर्स नेटवर्क है जहां यूजर्स पोस्ट शेयर कर सकते हैं, कॉमेंट कर सकते हैं, एक दूसरे को फॉलो कर सकते हैं, फोटो और वीडियो लाइट कर सकते हैं। हालांकि, इसके साथ एक परेशानी भी है कि यह एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है यानी इसका कोई स्वामित्व नहीं है। ऐसे में मास्टोडन इस्तेमाल के मामले में लोगों को प्राइवेसी का खतरा रहता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Whatsapp New Features: व्हाट्सएप के इस बदलाव के बाद अब खुद को भेज सकेंगे मैसेज, ये नए फीचर्स भी जानिए    

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें