Whatsapp New Features: व्हाट्सएप के इस बदलाव के बाद अब खुद को भेज सकेंगे मैसेज, ये नए फीचर्स भी जानिए

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 01 Nov 2022 01:40 PM IST
सार

व्हाट्सएप के इस फीचर्स में यूजर्स लिंक किए गए डिवाइसेस के बीच खुद को मैसेज भेज सकेंगे। मैसेज योरसेल्फ फीचर की मदद से आप आसानी से खुद को ही नोट्स, मैसेज, मीडिया और जरूरी डॉक्युमेंट्स भेज सकेंगे।

विज्ञापन
Whatsapp New Features Working On Text Yourself message Yourself details in hindi
Whatsapp New Features - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) यूजर्स की सुविधा और यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स और अपडेट जारी कर रहा है। इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप एक और नए फीचर्स मैसेज योरसेल्फ (Message Yourself) की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स लिंक किए गए डिवाइसेस से खुद को मैसेज भेज सकेंगे। इस फीचर को फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। बता दें कि व्हाट्सएप ग्रुप चैट में प्रोफाइल फोटो देखने वाले फीचर फोटो विदइन ग्रुप चैट पर भी काम रही है।

    व्हाट्सएप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इन आगानी व्हाट्सएप फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। WABetaInfo ने जानकारी देते हुए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में ME नाम से चैटबॉक्स दिखाई दे रहा है, जिसमें यूजर्स खुद को मैसेज भेज सकेंगे। यह फीचर वैसे ही काम करता है, जैसे आप किसी अन्य को मैसेज भेजते हैं। यानी आप खुद को मैसेज भेजकर जरूरी चीजों को सेव कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के इस फीचर्स में यूजर्स लिंक किए गए डिवाइसेस के बीच खुद को मैसेज भेज सकेंगे।मैसेज योरसेल्फ फीचर की मदद से आप आसानी से खुद को ही नोट्स, मैसेज, मीडिया और जरूरी डॉक्युमेंट्स भेज सकेंगे। इस फीचर्स को मल्टी डिवाइस सपोर्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है। बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही व्हाट्सएप ने मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर्स को जारी किया था। इस फीचर्स की मदद से एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस फीचर्स को जल्द आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें