आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मंत्री पद से हटाए जाने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन के पैसे लेने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री ने कहा, 'मैंने अरविंद केजरीवाल को सत्येंद्र जैन दो करोड़ रुपये लेते देखा।' हालांकि पार्टी के ज्यादातर नेताओं ने मिश्रा के आरोप को गलत और बिना सर पैर का बताया। पार्टी में चल रहे इस दंगल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब चली। ट्विटर पर लोगों ने पार्टी के इस मुद्दे को अलग ही अंदाज में पेश किया। इस पूरे मामले में ट्विटर पर @bhaiyyajispeaks ट्विटर यूजर ने लिखा कि कपिल मिश्रा उस दुल्हन की तरह बात कर रहे हैं जो अभी तक घूँघट में थे और सुहागरात में अचानक समझ पाए कि पति शराबी और जुआरी है! वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कपिल मिश्रा ने चूल्हा जला दिया है बस अब सारी पार्टियों को रोटियां सेंकनी हैं। जबकि अन्य यूजर ने लिखते हैं कि मैंने हमेशा आपका समर्थन किया क्योंकि मुझे लगा कि आप साधारण आदमी हैं जो भारत के लिए सपने देखते हैं, लेकिन आपने सबको धोखा दिया।