उपलब्धि: देसी ट्विटर कू पर 10 लाख फॉलोअर्स वाले पहले मंत्री बने रविशंकर प्रसाद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Apr 2021 03:21 PM IST
सार

रवि शंकर प्रसाद "कू" के एक्टिव यूजर हैं और सरकार के विभिन्न योजनाओं और मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों में कू करते हैं।

विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad becomes the first minister to have 1 million followers on madde in India Twitter alternative koo
koo - फोटो : koo

    विस्तार

    कानून, न्याय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग मंत्री रविशंकर प्रसाद देसी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) पर 10 लाख से ऊपर फॉलोअर्स पाने वाले देश के पहले मंत्री बन गए हैं। रवि शंकर प्रसाद को ट्विटर पर 48 लाख फॉलोअर्स हैं और यह सफर तय करने में 7 सालों का वक्त लगा है, जबकि महज 9 महीने में "कू" पर उन्होंने 10 लाख लोगों से अपना रिश्ता जोड़ लिया है।

    पिछले साल अगस्त में रवि शंकर प्रसाद "कू" एप से जुड़े थे और "कू" को पीएम मोदी आत्मानिर्भर एप चैलेंज का विजेता भी घोषित किया था। रविशंकर प्रसाद केंद्रीय सरकार के पहले मंत्री भी है जिन्होंने "कू" के जरिये अपने लोगों से रिश्ता जोड़ा और साथ ही साथ बिहार में हुए चुनाव का प्रचार भी "कू" के जरिए किया था। रवि शंकर प्रसाद "कू" के एक्टिव यूजर हैं और सरकार के विभिन्न योजनाओं और मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों में कू करते हैं।

    विज्ञापन

    पिछले कुछ महीनों में भारत के प्रमुख चेहरों ने "कू" से अपना रिश्ता जोड़ा है और इससे पूरी तरह "मेड इन इंडिया" का दर्जा दिया है। इस पर "कू" के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण का कहना है, 'हमने कू को बनाया था क्योंकि हम आवाज को लोकतांत्रिक करना चाहते थे और भारत में रहने वाले हर शख्स को उसकी पसंदीदा भाषा व बोली में अपनी बात रखने के लिए एक मंच देना चाहते थे।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि सरकार के करीब सभी मंत्रालय के अकाउंट Koo app पर बन गए हैं। इसके अलावा सरकार इस एप को प्रमोट भी कर रही है। Koo app ने आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज में भी अपना जलवा दिखाया था। कुछ दिन पहले ही आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत सरकार आधिकारिक तौर पर Koo app को ट्विटर के विकल्प के तौर पर पेश करने वाली है, हालांकि सरकार की ओर इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें