Realme C Series: तीन स्मार्टफोन हुए भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Apr 2021 02:12 PM IST
सार

Realme C20 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में Realme C20 का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा।

विज्ञापन
Realme C20 C21 and C25 launched in India price and specifications
realme c20 - फोटो : amarujala

    रियलमी इंडिया ने अपनी सी सीरीज के तहत भारत में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Realme C20, Realme C21, Realme C25 शामिल हैं। इनमें से रियलमी सी25 एक प्रीमियम फोन है, जबकि Realme C20 एक बजट स्मार्टफोन है। Realme C20 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में Realme C20 का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। Realme C20 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि Realme C21 और Realme C25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme C25 में 6000mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं सभी फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में...

    Realme C21
    Realme C21 - फोटो : amarujala

    Realme C20, Realme C21, Realme C25 की कीमत

    Realme C20 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 6,799 रुपे में खरीदा जा सकता है। Realme C21 का 3 जीबी रैम के सात 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 7,999 रुपये में और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 8,999 रुपये में मिलेगा। Realme C25 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। Realme C20 की बिक्री 13 अप्रैल से और Realme C21 के साथ Realme C25 की बिक्री क्रमशः 14 और 16 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी।

    realme c20
    realme c20 - फोटो : amarujala

    Realme C20 की स्पेसिफिकेशन

    Realme C20 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 2 जीबी LPDDR4x रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 190 ग्राम है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें