Tech Layoffs: एक झटके में चली गई 16 साल की नौकरी, लिंक्डइन पर ग्रुप मैनेजर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 03 Apr 2026 02:17 PM IST
सार

Oracle layoff 2026 India:

आईटी दिग्गज ओरेकल ने अप्रैल 2026 की शुरुआत में बड़ी छंटनी की है, जिसमें भारत के 12,000 सहित कुल 30,000 लोग प्रभावित हुए हैं। कंपनी को 16 साल काम करने वाले ग्रुप मैनेजर ने नौकरी जाने के बाद एक भावुक पोस्ट शेयर किया जो वायरल हो गया।

विज्ञापन
racle layoff 2026 group manager emotional post viral hindi
टेक कंपनियों में छंटनी का दौर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    अप्रैल की शुरुआत आईटी कर्मचारियों के लिए मुश्किल भरी रही। क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी ओरेकल (Oracle) ने हाल ही में अपने हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजकर नौकरी खत्म होने की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में करीब 12 हजार कर्मचारियों को निकाला गया है। वहीं, अन्य देशों को मिलाकर यह संख्या लगभग 30 हजार तक पहुंच गई है।

    16 साल की नौकरी एक पल में खत्म

    कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के ग्रुप मैनेजर रहे ऋषिकेश नरशा का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट इस समय काफी चर्चा में है। उन्होंने बताया कि 16 साल की लंबी नौकरी एक झटके में खत्म हो गई। अचानक नौकरी जाने से उनका रोज का रूटीन पूरी तरह बदल गया है। ऋषिकेश ने बताया कि अब जब वे सुबह सोकर उठते हैं, तो उन्हें बहुत अजीब लगता है। उनके पास करने को कोई काम नहीं है, लेकिन उनका दिमाग अभी भी उन्हीं पुराने कामों और प्रोजेक्ट्स के बारे में सोचता रहता है।

    विज्ञापन
    मैनेजर का भावुक पोस्ट हुआ वायरल
    मैनेजर का भावुक पोस्ट हुआ वायरल - फोटो : LinkedIn

    मुश्किल घड़ी में भी सकारात्मक सोच

    इतने लंबे समय बाद अचानक बेरोजगार होने के बावजूद ऋषिकेश खुद को टूटने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे इस समय में भी सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ओरेकल में बिताए समय के लिए कंपनी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यहां उन्होंने नेतृत्व का हुनर सीखा। उन्होंने अपने उन साथियों का भी आभार जताया जो उनके अच्छे दोस्त बन गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर मिला भारी समर्थन

    ऋषिकेश की इस भावुक पोस्ट के बाद इंटरनेट पर लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। उनके पूर्व सहयोगियों ने उन्हें एक बेहद समझदार और प्रोफेशनल इंसान बताया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें नई नौकरी दिलाने की कोशिश कर रहे हैं और कंपनियों से उन्हें मौका देने की अपील कर रहे हैं। फिलहाल ऋषिकेश एक नई शुरुआत की तलाश में हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें