यूरेका फोर्ब्स ने भारत में लांच किया डॉ. एरोगार्ड 660 एयर प्यूरीफायर, जानें खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 26 Dec 2018 04:05 PM IST
Eureka Forbes launched New Air-purifier in India called Dr. Aeroguard 660H
Dr. Aeroguard 660H

    यूरेका फोर्ब्स ने भारत में अपना नया एयर प्यूरीफायर डॉ. एरोगार्ड 660 लांच किया है जिसे पूरी तरह से रिमोट से कंट्रोल्ड किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है। इसमें लगे सभी फिल्टर्स को खास तौर पर तमाम तरह के वायु प्रदूषकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह एयर प्यूरीफायर धूल, धुआं, ऑर्गेनिक कम्पाउंड्स (वीओसी), पराग, एलर्जन, पालतू पशुओं की रूसी, पार्टिक्युलेट मैटर (पीएम 2.5/10), औद्योगिक प्रदूषक, जैसे आर्सेनिक, निकेल, आदि और इन सभी को फिल्टर कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह एयर प्यूरीफायर कमरे की भीतर की वायु को 99.97 प्रतिशत तक शुद्ध करने में सक्षम है। यूरेका फोर्ब्स के मुताबिक इस एयर प्यूरीफायर में इनबिल्ट ह्यूमिडिफायर है जिसके कारण घर में नमी नहीं रहेगी।

    इसमें 6 तरह के फिल्टर्स दिए गए हैं जो कि इस प्रकार हैं।

    1. प्री-फिल्टरः

    प्री-फिल्टर बड़े कणों को हटाता है, जैसे धूल, बाल, पालतू पशुओं की रूसी और फाइबर

    2. एंटी-एलर्जन फिल्ट्रेशनः

    एंटी-एलर्जन फिल्टर वायु के कणों को पकड़ता है, जैसे धूल, फफूंद और पराग, जिनसे एलर्जी हो सकती है।

    3. हेपा फिल्टरः

    हेपा फिल्टर पूरी तरह कम्पोजिट सिंथेटिक फिल्टर है, जो अत्यंत क्षमतावान है और 99.97 प्रतिशत तक सूक्ष्म कणों को हटा सकता है, जैसे पीएम 2.5, पराग और फफूंद समेत महीन धूल के कण।

    4. एंटी-बैक्टीरियल फिल्ट्रेशनः

    एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर सूक्ष्म जीवों की वृद्धि को रोकता है और फिल्टर पर सूक्ष्म जीवों का प्रजनन अवरूद्ध करता है।

    5. एक्टिव कार्बन फिल्टरः

    दानेदार सक्रिय कार्बन गैसों को बांधती है और प्राकृतिक तथा केमिकल गंध को रोकती है। यह चरण तंबाकू के धुएं और कुकिंग की गंध को कम करने में प्रभावी है।

    6. 360 डिग्री यूवी टेक्नोलॉजी के साथ नैनोप्योरः

    पेटेन्ट नैनोप्योर टेक्नोलॉजी वायु में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया को निष्क्रिय करती है और कमरे के वातावरण को स्वस्थ बनाती है।

    कंपनी का दावा है कि एससीपीआर 660एच भारत का एकमात्र एयर प्यूरीफायर है, जिसमें बिल्ट-इन ह्यूमिडिफायर है, जो उचित आर्द्रता बनाये रखता है और कमरे के भीतर के हानिकारक प्रदूषकों को बाहर करता है। इसे रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एयर प्यूरीफायर 660 वर्ग फीट के कमरे के लिए उपयुक्त है। इसकी कीमत 37,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें