नया कानून: बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लगेगा जुर्माना, जेल भी हो सकती है
बच्चों की इन तस्वीरों का गलत इस्तेमाल होता है और पोर्नोग्राफी में भी इन तस्वीरों का इस्तेमाल होता है। नए बिल के मुताबिक बच्चों की तस्वीरों को शेयर करने के मामले में दोषी पाए जाने पर माता-पिता को जेल हो सकती है या फिर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विस्तार
आमतौर पर लोग परिवार और बच्चों की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन अब इसके लिए कानून बन गया है। बच्चों को उनकी तस्वीरों या वीडियो पर बेहतर गोपनीयता के लिए फ्रांस में एक नया विधेयक पारित किया गया है। यह फ्रांसीसी माता-पिता को अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने से प्रतिबंधित करेगा।
इस बिल का प्रतिनिधित्व एमपी ब्रूनो स्टडर ने किया था और इस बिल का उद्देश्य 'माता-पिता को सशक्त बनाना' है और युवाओं को यह एहसास कराना है कि उनकी छवियों पर उनका पूरा नियंत्रण है और उनकी निजी तस्वीरों पर किसी और का अधिकार नहीं होगा।
नए बिल को देश की नेशनल असेंबली द्वारा पारित किया गया है। नए बिल के मुताबिक अगर माता-पिता में से कोई भी बच्चों की तस्वीरों को ऑनलाइन या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करता है तो पिता और माता दोनों को अपने बच्चों के छवि अधिकारों के लिए संयुक्त रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
- काम की बात: 56 दिनों की वैधता वाले Airtel के सभी प्री-पेड प्लान, अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलेगा
- Nokia का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 7000 रुपये से भी कम, डिजाइन के साथ फीचर्स भी हैं शानदार
- Best Camera Phones: कम कीमत में आते हैं ये OIS कैमरा फोन, प्रोसेसर और डिस्प्ले भी है शानदार, देखें पूरी लिस्ट
- Sennheiser ने भारत में लॉन्च किया प्रीमियम हेडफोन Sennheiser HD 660S2