@twitter अब नहीं रहा ट्विटर का आधिकारिक हैंडल, ऑफिस से मिटाए गए 'चिड़िया' के सभी निशान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Jul 2023 04:44 PM IST
सार

कई ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि ट्विटर के ऑफिस से पुराने लोगो यानी चिड़िया को हटाया जा रहा है और चिड़िया की जगह एक्स का लोगो बनाया जा रहा है। कुल मिलाकर एलन मस्क ट्विटर चिड़िया का नाम-ओ-निशान खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Official twitter handle replaced by x office are rebranded
Official twitter handle - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क ने दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का नाम आखिरकार बदल दिया है। इससे पहले एलन मस्क ट्विटर के लोगो यानी चिड़िया की नीलामी भी कर चुके हैं। Twitter को अब एक्स (X) के नाम से जाना जाएगा। Twitter का नाम बदलने के साथ ही एलन मस्क ने अब ट्विटर अकाउंट के आधिकारिक हैंडल को भी बदल दिया है।

    पहले ट्विटर का हैंडल @twitter था जो अब @x हो गया है। एक्स हैंडल को लेकर एलन मस्क मुश्किल में भी फंस सकते हैं क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट और मेटा के पास पहले से एक्स नाम का कॉपीराइट है। एलन मस्क ने ट्विटर का हैंडल तो बदल दिया और अब सभी की नजर ट्विटर के डोमन पर है, क्योंकि अभी तक twitter.com ही है। हो सकता है कि आने वाले समय में एलन मस्क इसे www.x.com से रिप्लेस करें।

    विज्ञापन

    @twitter को अब प्राइवेट कर दिया गया है और इसके सभी फॉलोअर्स को @x पर मूव कर दिया गया है। @twitter पर एक भी फॉलोअर्स नहीं दिख रहे हैं। @x हैंडल पर 66 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो कि पहले @twitter पर थे। बता दें कि ट्विटर पर @x हैंडल से पहले से ही एक अकाउंट है जिसमें 2007 में ट्विटर ज्वाइन किया था और उसके करीब 27 हजार फॉलोअर्स भी हैं। @x हैंडल के यूजर ने दावा किया है कि एलन मस्क ने ट्विटर के नए हैंडल के लिए उससे इजाजत नहीं ली है और ना ही अकाउंट के बदले पैसे दिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें