Coronavirus: Realme Narzo सीरीज का लॉन्चिंग कार्यक्रम हुआ रद्द

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 20 Apr 2020 05:18 PM IST
Coronavirus realme narzo series launch postponed due to lockdown
Realme Narzo 10 - फोटो : social media

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी भारत में अपनी नई मोबाइल सीरीज 21 अप्रैल को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण कंपनी ने अपनी नई सीरीज Realme Narzo की लॉन्चिंग को फिलहाल रद्द कर दिया है। बता दें कि 21 अप्रैल को रियलमी के दो फोन लॉन्च होने वाले थे, जिनमें Realme Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन शामिल थे। उम्मीद की जा रही है कि अब इन दोनों स्मार्टफोन को लॉकडाउन खुलने के बाद ही लॉन्च किया जाएगा।

    इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में कंपनी ने पहले से ही जानकारी दी है। Realme Narzo 10 सीरीज के फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Realme Narzo 10 सीरीज के फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर मिलेगा।

    साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि Realme Narzo 10 सीरीज की कीमत भारत में 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ टेक विशेषज्ञों का मानना हैं कि Realme Narzo सीरीज को रियलमी 6 सीरीज से रिप्लेस करने के लिए उतारा गया है।

    Narzo सीरीज के स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, अभी तक दोनों स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।

    Realme 6 सीरीज हुई लॉन्च

    कंपनी ने हाल ही में रियलमी 6 प्रो और 6 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्मट नाविक का भी सपोर्ट है। यह फोन लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट में मिलेगा।

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में इन-डिस्प्ले डुअल फ्रंट कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 4300mAh की बैटरी है और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें