Trading Scam: ऑनलाइन ट्रेडिंग का महाजाल, मुंबई के युवक ने गंवाए 45 लाख रुपये, आप ऐसे रहें सतर्क
अब ऑनलाइन ठगी का एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को 45 लाख रुपये का चूना लगा है। ठगी का यह ताजा मामला ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ा है। 44 वर्षीय एक युवक को सोशल मीडिया पर शानदार रिटर्न का दावा करने वाला एक पोस्ट दिखा था जिसके जाल में युवक फंसा। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 3 मार्च 2024 की है।

विस्तार
भारत में ऑनलाइन स्कैम चरम पर है। हर दिन लोगों के साथ ठगी हो रही है। किसी भी तरीके से किसी के भी साथ ठगी हो सकती है। अब ऑनलाइन ठगी का एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को 45 लाख रुपये का चूना लगा है। ठगी का यह ताजा मामला ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ा है।
ताजा मामला नवी मुंबई का है। 44 वर्षीय एक युवक को सोशल मीडिया पर शानदार रिटर्न का दावा करने वाला एक पोस्ट दिखा था जिसके जाल में युवक फंसा। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 3 मार्च 2024 की है। युवक ने बढ़िया रिटर्न देखकर लिंक पर क्लिक किया और कुछ फॉर्म भरे जिसमें उसने अपनी निजी जानकारी भी दी।
इसके बाद वह जाल में फंसता गया और कुल 45.69 लाख निवेश कर डाले। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की यह संभव नहीं हो पाया। उसके बाद उसने साइबर पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने सेक्शन 420 (धोखाधड़ी), 406 (भरोसा तोड़ने) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। सोशल मीडिया आईडी के जरिए भी मामले की जांच की जा रही है।
- Android 15: पहला बीटा वर्जन हुआ रिलीज, ये यूजर्स कर सकते हैं इंस्टॉल, जानें सभी फीचर्स
- Lok Sabha Election 2024: घर बैठे स्मार्टफोन से पता कर सकते हैं मतदान केंद्र की हर जानकारी, जानें डिटेल
- WhatsApp में आया यह बड़े ही कमाल का फीचर
- UTS App: बिना झंझट यूटीएस एप से बुक करें ट्रेन का जनरल टिकट, जानें सिंपल स्टेप्स