World Leaders on Twitter: सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Jul 2020 04:16 PM IST
सार
विज्ञापन
Most followed World Leaders on Twitter: Donald Trump at number 1 and Narendra Modi on Second
Most followed World Leaders on Twitter - फोटो : ग्राफिक्स- रोहित झा/अमर उजाला

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता बन गए हैं। पहले पायदान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विराजमान हैं। इसकी जानकारी ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन ग्रुप BCW ने अपनी रिपोर्ट 'World Leaders on Twitter' में दी है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि Coronavirus, दुनिया के तमाम नेताओं द्वारा ट्वीट किया जाने वाला सबसे बड़ा टॉपिक रहा है। बता दें कि यह रिपोर्ट वर्तमान में पद पर काबिज नेताओं के फॉलोअर्स के आधार पर बनाई गई है, क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फॉलोअर्स की संख्या सबसे ज्यादा 120.8 मिलियन है।

    विज्ञापन

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार चौथी बार ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। ट्विटर पर ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 81.1 मिलियन है। ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या में साल-दर-साल 33 फीसदी का इजाफा हो रहा है, हालांकि ये आंकड़े पहले के हैं। खबर लिखे जाने तक ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 83.8 मिलियन पहुंच गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Tiktok के खिलाफ कैंपेन चला रहे डोनाल्ड ट्रंप, फेसबुक पर दिया विज्ञापन

    ट्रंप के बाद नरेंद्र मोदी ट्विटर पर दुनिया के दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्हें सबसे अधिक लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 60.1 मिलियन हो गई है। मोदी ने पोप फ्रांसिस को पीछे छोड़ दिया है। पोप के फॉलोअर्स की संख्या 51 मिलियन है।

    ट्वीट रीच के मामले में पीएम मोदी टॉप पर

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप के ट्वीट को औसतन 24,000 री-ट्वीट मिलते हैं, जबकि सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के एक ट्वीट को औसतन 23,573 री-ट्वीट्स मिलते हैं। ट्वीट रीच के मामले में पीएम मोदी टॉप पर हैं। पीएम मोदी के एक ट्वीट की रीच करीब 40 मिलियन होती है, जबकि ट्रंप के मामले में यह संख्या 20 मिलियन है।

    विदेश मंत्रालय की क्या है हालत?

    विदेश मंत्रालय की बात करें तो अमेरिकी विदेश मंत्रालय को ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। इसके फॉलोअर्स की संख्या 5,843,040 है, वहीं सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की संख्या 2,708,727 और भारतीय विदेश मंत्रालय को 1,461,097 लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें