चीन में बंद होगा LinkedIn, सरकार के कड़े नियम के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने लिया फैसला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, बिजिंगप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Oct 2021 11:44 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह चीन में अपनी सोशल नेटवर्किंग लिंक्डइन को बंद करेगा और इसकी जगह एक स्ट्रिप्ड-डाउन वर्जन InJobs पेश करेगा जो कि केवल जॉब पर केंद्रित होगा।

विज्ञापन
Microsoft to shut down LinkedIn in China to launch new job focused app called InJobs
लिंक्डइन - फोटो : iStock

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट की सोशल और जॉब साइट LinkedIn अब चीन में बंद होने वाला है। कंपनी ने करीब सात साल सर्विस देने के बाद LinkedIn को बंद करने का एलान किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह चीन में अपनी सोशल नेटवर्किंग लिंक्डइन को बंद करेगा और इसकी जगह एक स्ट्रिप्ड-डाउन वर्जन InJobs पेश करेगा जो कि केवल जॉब पर केंद्रित होगा।

    LinkedIn ने एक ब्लॉगपोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। InJobs पर सोशल फीड नहीं दिखेंगे और शेयर का भी विकल्प नहीं होगा। लिंक्डइन के मुताबिक वह चीन में हद से ज्यादा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और सरकार के कड़े नियमों के कारण लिंक्डइन बंद हो रहा है। चीन में सरकार के कड़े नियमों के कारण लिंकडिन को वह सफलता हासिल नहीं हुई जो उसे वैश्विक स्तर पर मिली है। इनजॉब्स को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    LinkedIn इकलौता अमेरिकी एप है जो अभी तक चीन में अपनी सेवा दे रहा था। चीन में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और यूट्यूब जैसे अमेरिकी एप बैन हैं। LinkedIn को 2014 में चीन में लॉन्च किया गया था। इसी साल मार्च में नए अकाउंट पर चीन में लिंकडिन ने रोक लगा दी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसी साल जून में LinkedIn के 756 मिलियन यूजर्स का डाटा लीक हो गया था। LinkedIn के इस डाटा लीक में यूजर्स के फोन नंबर, एड्रेस, लोकेशन और सैलरी जैसी निजी जानकारी शामिल थे। इससे पहले इसी साल अप्रैल में LinkedIn ने खुद 500 मिलियन यूजर्स के डाटा लीक के बारे में पुष्टि की थी।

    उस लीक में भी ई-मेल एड्रेस से लेकर मोबाइल नंबर, पूरा नाम, अकाउंट आईडी, सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी और ऑफिस की पूरी जानकारी लीक हुई थी। इस डाटा लीक को भी ऑनलाइन हैकर्स फोरम पर लिस्ट किया गया था, हालांकि लिंकडिन ने आधिकारिक तौर पर डाटा लीक को स्वीकार नहीं किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें