Meta Verified: फेसबुक और इंस्टाग्राम ब्लू टिक की कीमत आई सामने, ट्विटर से है काफी महंगा
अब मेटा वेरिफाइड की भारतीय कीमत सामने आई है। मेटा का वेरिफिकेशन मॉडल ट्विटर के सब्सक्रिप्शन मॉडल ट्विटर ब्लू पर आधारिता है। आइए जानते हैं भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए ब्लू टिक के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे।

विस्तार
Meta ने हाल ही में अपने सब्सक्रिप्शन मॉडल को अमेरिका में लॉन्च किया है। अमेरिका के फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स अब 11.99 डॉलर यानी करीब 990 रुपये मासिक शुल्क देकर अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकते हैं, हालांकि यह शुल्क मोबाइल वर्जन के लिए है। वेब वर्जन का शुल्क 14.99 डॉलर यानी करीब 1,240 रुपये है। अब मेटा वेरिफाइड की भारतीय कीमत सामने आई है। मेटा का वेरिफिकेशन मॉडल ट्विटर के सब्सक्रिप्शन मॉडल ट्विटर ब्लू पर आधारिता है। आइए जानते हैं भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए ब्लू टिक के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे।
Meta Verified के तहत सरकारी पहचान पत्र देकर फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को वेरिफाई कराया जा सकता है। इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय यूजर्स को हर महीने 1,450 रुपये देने होंगे। यह कीमत मोबाइल वर्जन के लिए है। ये पैसे देकर आप अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट दोनों अकाउंट को वेरिफाई करा सकते हैं। वेबसाइट या वेब वर्जन के लिए 1,099 रुपये खर्च करने होंगे।
मेटा वेरिफिकेशन की सुविधा फिलहाल बिजनेस और 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए नहीं है। मेटा ने यूजर्स से वेटलिस्ट ज्वाइन करने की भी अपील की है। यह सुविधा मेटा की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- ChatGPT ने बचाई कुत्ते की जान! सही इलाज भी बताया, डॉक्टर नहीं पकड़ सके बीमारी, शख्स ने किया दावा
- Goldman Sachs: गोल्डमैन सैश ने AI को लेकर दी चेतावनी, कहा-खत्म हो जाएंगी 30 करोड़ नौकरियां
- Samsung Galaxy S23 Ultra Review: एक फ्लैगशिप फोन जो हर जरूरत को पूरा करता है
- Microsoft ने लॉन्च किया पहला AI सिक्योरिटी असिस्टेंट, साइबर क्राइम को रोकने में करेगा मदद