Facebook का बड़ा एक्शन, यूजर्स की शिकायतों के आधार पर 3.8 करोड़ कंटेंट पर हुई कार्रवाई
Facebook ने कम्युनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वाले लगभग 3.8 करोड़ कंटेंट पीस पर 13 पॉलिसी में कार्रवाई की है, वहीं इंस्टाग्राम ने 12 पॉलिसी में 4.61 मिलियन कंटेंट पर कार्रवाई की है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) ने यूजर्स की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। फेसबुक ने यूजर्स के अकाउंट के हैक होने, अनुचित और गलत कंटेंट जैसी शिकायतों में से 45 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई की है। वहीं फोटो वीडियो प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने यूजर्स की शिकायतों में से लगभग 64 प्रतिशत पर कार्रवाई की है। मेटा ने आईटी नियम 2021 के तहत अपनी मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
फेसबुक को मिली थीं ये शिकायतें
Meta की भारत के लिए मासिक रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक ने यूजर्स के अकाउंट के हैक होने की शिकायतों में से लगभग 8 प्रतिशत, अनुचित और गलत कंटेंट की शिकायतों में से 22 प्रतिशत और डराने या उत्पीड़न के मामलों में लगभग 23 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई की है।
यूजर्स की नग्नता या अश्लील कंटेंट दिखाने के दावे वाली शिकायतों में से एक-चौथाई से कम पर कार्रवाई हुई है। बता दें कि फेसबुक को कुल 7,193 शिकायतें मिली थी और इसमें यूजर्स को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए 1,903 मामलों में टूल्स उपलब्ध कराए हैं।
3.8 करोड़ कंटेंट भी हटाया
फेसबुक ने इसके अलावा कम्युनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वाले लगभग 3.8 करोड़ कंटेंट पीस पर 13 पॉलिसी में कार्रवाई की है, वहीं इंस्टाग्राम ने 12 पॉलिसी में 4.61 मिलियन कंटेंट पर कार्रवाई की है।
फेसबुक को इन कंटेंट में स्पैम कंटेंट, नग्नता या अश्लील कंटेंट और हिंसक और ग्राफिक कंटेंट मिला था। वहीं इंस्टाग्राम ने मार्च में यूजर्स की शिकायत के आधार पर 5,936 शिकायतों पर कार्रवाई की है। इंस्टाग्राम को मार्च में 9,226 शिकायतें मिली थी।
- Samsung Neo QLED 8K: सैमसंग की 3 लाख की टीवी में क्या है खास, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
- Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल फोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं शानदार
- आ रहा है Nothing Phone 2, कंपनी ने जारी किया पोस्टर, फ्लैगशिप प्रोसेसर से होगा लैस
- Samsung Neo QLED: सैमसंग अपने मेगा इवेंट में लॉन्च करेगा 8K TV, जानें क्या होगा खास, यहां देख सकेंगे लाइव