Samsung Neo QLED 8K: सैमसंग की 3 लाख की टीवी में क्या है खास, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 04 May 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Samsung Neo QLED 8K launched in india at More WOW than Ever event know price and specifications
Samsung Neo QLED 8K - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग ने भारत में 4के और 8के मॉडल सहित नियो क्यूएलईडी टीवी के 2023 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। नियो क्यूएलईडी टीवी 2023 लाइनअप की घोषणा पहली बार सीईएस 2023 में की गई थी। टीवी 50 इंच से लेकर 98 इंच तक के साइज में आते हैं और बेहतर कनेक्टिविटी, पर्सनलाइज और गेमिंग एक्सपीरियंस पर ध्यान केंद्रित करते हैं। चलिए जानते हैं सैमसंग की अल्ट्रा प्रीमियम टीवी सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में....

    Samsung Neo QLED 8K
    Samsung Neo QLED 8K - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Neo QLED 8K की कीमत

    सैमसंग प्रीमियम टीवी को 8K और 4K वेरियंट में पेश किया गया है। Samsung Neo QLED 8K में 6 वेरियंट लॉन्च किया गया है। QLED 8K TV QN990C को 98 इंच, 85 इंच साइज में पेश किया गया है। वहीं QN900C को 85 इंच और QN800C को 75 इंच और 65 इंच वेरियंट में पेश किया गया है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 3,14,990 रुपये है।

    वहीं QLED 4K TV QN95C को 65 इंच और 55 इंच में पेश किया गया है। वहीं QN90C को चार स्क्रीन साइज 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच और 50 इंच में पेश किया गया है और QN85C 65 इंच और 55 इंच साइज में आता है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 1,41,990 रुपये है।

    इन TV को सैमसंग के सभी रिटेल स्टोर, प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के खरीदा जा सकेगा। 25 मई, 2023 तक नियो QLED TV की खरीदारी पर ग्राहकों को 99,990 रुपये कीमत का एक HW-Q990 सैमसंग साउंड बार और नियो QLED 4K TV के साथ 44,990 रुपये मूल्य का HW-Q800 सैमसंग साउंड बार फ्री मिलेगा।

    Samsung Neo QLED 8K
    Samsung Neo QLED 8K - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Neo QLED 8K के स्पेसिफिकेशन

    नियो क्यूएलईडी टीवी के 4के और 8के दोनों वेरियंट डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आते हैं। और स्मार्ट टीवी में 2,030 पैनटोन कलर और 110 स्किन टोन शेड तक सपोर्ट करने के लिए पैनटोन कलर कैलिब्रेट का सपोर्ट है।

    सैमसंग के नियो क्यूएलईडी टीवी को लेटेस्ट रेंज के फीचर्स से लैस किया गया है, जिसमें क्यू सिम्फनी 3.0 का सपोर्ट भी शामिल है, जो साउंडबार और स्पीकर को एक साथ काम करने की अनुमति देता है। इस फीचर को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से यूजर्स को अधिक रोचक एक्सपीरियंस मिलेगा। स्मार्ट टीवी में डॉल्बी एटमॉस और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्रो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है, जो यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें