Facebook: अगले महीने बंद होने वाला है फेसबुक का यह पॉपुलर एप, जानें कारण

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 27 Aug 2023 01:10 PM IST
सार

मेटा ने साल 2016 में अपने मैसेजिंग एप लाइट को पेश किया था। यह एफ कम-पावर प्रोसेसिंग वाले एंड्रॉयड डिवाइस में कम स्पेस के साथ चैटिंग की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Meta facebook is shutting down Messenger Lite for Android in 18 September know why
Facebook - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म अपने मैसेंजर लाइट (Messenger Lite) एप को बंद कर रहा है। मैसेंजर लाइट को फेसबुक मैसेंजर के लाइट वर्जन के दौर पर पेश किया गया था। मैसेंजर लाइट, यूजर्स को कम फोन स्पेस के साथ फेसबुक पर अपने दोस्तों से चैट करने की सुविधा देता है। इस एप को अगले महीने से बंद कर दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यूजर्स को फेसबुक पर चैटिंग जारी रखने के लिए मैसेंजर का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

    फेसबुक ने मैसेंजर लाइट को पहले ही गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। अब जो यूजर्स पहले से इस एप को डाउनलोड किए हुए हैं और इस्तेमाल कर रहे हैं, वे 18 सितंबर के बाद इस एप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। मेटा के प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा, "21 अगस्त से, एंड्रॉयड के लिए मैसेंजर लाइट एप का उपयोग करने वाले यूजर्स मैसेंजर पर मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए मैसेंजर या एफबी लाइट का उपयोग कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    मेटा ने साल 2016 में अपने मैसेजिंग एप लाइट को पेश किया था। यह एफ कम-पावर प्रोसेसिंग वाले एंड्रॉयड डिवाइस में कम स्पेस के साथ चैटिंग की सुविधा देता है। हालांकि, एप के साथ यूजर्स को सीमित फीचर्स ही मिलते हैं। बता दें कि मेटा ने iOS के लिए मैसेंजर लाइट लॉन्च किया था, लेकिन कंपनी ने इसे 2020 में बंद कर दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें