Realme 11 Vs Infinix GT 10 Pro: बजट सेगमेंट में कौन-सा फोन रहेगा आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स

ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले Infinix GT 10 Pro को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 20 हजार से कम कीमत में आता है। ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के अलावा फोन में एक मिनी एलईडी लाइट स्ट्रिप और नीचे की तरफ रिफ्लेक्टेड हार्डवेयर मिलता है। इसी कीमत पर Realme 11 5G भी आता है, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। दोनों फोन के साथ 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स ले लैस हैं। यदि आप भी 20 हजार के कम कीमत वाला फोन खोज रहे हैं और Realme 11 Vs Infinix GT 10 Pro के बारे में जानकारी चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Realme 11 5G और Infinix GT 10 Pro के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

Realme 11 5G Vs Infinix GT 10 Pro: कीमत
Realme 11 5G की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 18,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट के लिए 19,999 रुपये है।Infinix GT 10 Pro 5G के सिंगल स्टोरेज वेरियंट 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है।

Realme 11 5G Vs Infinix GT 10 Pro: डिस्प्ले और प्रोसेसर
Realme 11 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 है। इसमें 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 6nm वाला मीडियाटेक Dimensity 6100+ प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में वर्चुअल रैम भी है जिसकी मदद से रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।Infinix GT 10 Pro में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है ,डिस्प्ले के साथ 10 बिट LTPS, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर पर चलता है, इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB USF 3.1 स्टोरेज मिलती है। रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ कूलिंग के लिए डबल-एक्सिस लीनियर मोटर और एक 4,319 मिमी स्क्वायर लिक्विड वैपर चैंबर भी है।