Threads App: 11 साल बाद मार्क जकरबर्ग ने किया पहला ट्वीट, एलन मस्क को किया ट्रोल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने वैसे तो 2009 में ट्विटर ज्वाइन किया था। लंबे समय से वे ट्विटर पर एक्टिव नहीं थे। उन्होंने आखिरी ट्वीट 18 जनवरी 2012 को किया था और उसके बाद आज यानी 6 जुलाई को उन्होंने कोई ट्वीट किया है। उन्होंने एक फोटो ट्वीट किया है जिसमें दो स्पाइडरमैन दिख रहे हैं।

Mark Zuckerberg tweet First time in 11 years after Threads launch trolls Elon Musk
mark zuckerberg elon musk - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने 11 साल बाद ट्वीट किया है और अपने ट्वीट में उन्होंने ट्विटर के मालिक एलन मस्क को ट्रोल किया है। मार्क जकरबर्ग ने हाल ही में अपने नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads को लॉन्च किया है जो कि एक टेस्क्ट आधारित एप है। Threads काफी हद तक ट्विटर जैसा ही है। इसमें भी लोगों को फॉलो करने और री-थ्रेड करने का ऑप्शन है। लॉन्चिंग के महज दो घंटे के अंदर Threads एप को 20 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है।

    मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने वैसे तो 2009 में ट्विटर ज्वाइन किया था। लंबे समय से वे ट्विटर पर एक्टिव नहीं थे। उन्होंने आखिरी ट्वीट 18 जनवरी 2012 को किया था और उसके बाद आज यानी 6 जुलाई को उन्होंने कोई ट्वीट किया है। उन्होंने एक फोटो ट्वीट किया है जिसमें दो स्पाइडरमैन दिख रहे हैं।

    Threads को इंस्टाग्राम की टीम ने ही तैयार किया है। Threads में भी रियल टाइम फीड मिलेगी। Threads के फीचर्स और इंटरफेस काफी हद तक ट्विटर जैसे ही हैं। Threads को अब भारत में भी उपलब्ध करा दिया गया है। Threads को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आपके पास पहले से ही इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक है यानी यदि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से वेरिफाईड है तो Threads अकाउंट खुद ही वेरिफाईड हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें