क्या ट्रेंडिंग न्यूज के जरिए फेसबुक करता है तरफदारी?

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 07 Jul 2016 06:43 PM IST
सार
विज्ञापन
Mark Zuckerberg: Facebook conducting full investigation into Trending news bias reports

    विस्तार

    लोग किसके बारे में क्या सोचें ये भी फेसबुक तय करने की कोशिश में हैं और वो भी इस बारीकी से कि सोचने वाले को पता भी न लगे कि उसकी सोच बदल दी गई है या उसपर किसी का कब्जा हो गया है।

    खबर है कि फेसबुक के पास अब ऐसा नुस्खा है कि अगर वो चाहें उठते-बैठते, सोते-जागते जनता के इर्द-गिर्द वही बातें होंगी, वही तस्वीरें होंगी जो उसकी सोच पर कब्जा कर ले।

    विज्ञापन

    फेसबुक के एक-दो मुलाजिम पिछले दिनों बागी हो गए थे और उनके हवाले से खबर आई है कि फेसबुक ने अपने नुस्खे को टेस्ट भी किया है। बागियों की मानें तो उन्होंने इस टूल के जरिए ये कोशिश की है कि अमरीकी चुनाव में उनके चहेते मुखिया के खिलाफ खड़े उम्मीदवारों की बातें लोगों तक पहुंचे ही नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उनके पास ऐसा नुस्खा भी है कि फेसबुक के चहेते मुखिया के गांव की खुशहाली की बातें ही हों, बुरी बातें कहने वाले के खिलाफ इतने लोग बोलें कि उसकी बात झूठी लगने लगे।

    फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि हमारी टीम ने ट्रेंडिंग न्यूज प्रोडक्ट की अखंडता को बरकरार रख रही है, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए एक पूर्ण जांच का आयोजन किया गया था।

    मार्क जकरबर्ग ने दिया अपना जवाब

    क्या ट्रेंडिंग न्यूज के जरिए फेसबुक करता है तरफदारी?

    मार्क जकरबर्ग अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा कि अब तक उनके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है कि जिसके आधार पर इन खबरों को सही माना जाए। अगर हमें अपने सिद्धांतों के खिलाफ कुछ भी मिलता है तो उसे ठीक किया जाएगा। आपको लेकर मेरी प्रतिबद्धता है कि हम यह पता करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाएंगे।"

    जकरबर्ग ने कहा कि आने वाले हफ्तों में राजनीतिक लोगों और प्रमुख परंपरावादियों को इस मसले पर बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, इस विषय पर साथ मिलकर बात की जाएगी वे फेसबुक के प्रति अपना नजरिया शेयर कर सकते हैं। मैं फेसबुक के बारे में सीधे बातचीत करना चाहता हूं।

    हमारे द्वारा डिजाइन किया हरेक टूल ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक आवाज देने और वैश्विक समुदाय को एक साथ लाने के लिए बनाया गया है। जब तक मैं इस कंपनी को चला रहा हूं तब तक यही हमेशा हमारा मिशन होगा।

    उन्होंने कहा कि ट्रेंडिंग टॉपिक्स फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय खबरों और बातचीत करने के लिए एक सतह बनाया गया है। हमारा कठोर दिशा निर्देश है कि एक दूसरे पर अपने दृष्टिकोण या राजनीतिक दृष्टिकोण के दमन की प्राथमिकता की अनुमति नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें