फेसबुक पर लिखा Good Morning और उठा ले गई पुलिस, जानें क्यों

एक फिलिस्तानी युवक को फेसबुक पर गुड मॉर्निंग पोस्ट करना काफी महंगा पड़ गया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। युवक को फेसबुक द्वारा गलत अनुवाद के कारण जेल में जाना पड़ा।
दरअसल फिलिस्तान के एक कंस्ट्रक्शन वर्कर ने कॉफी कप और सिगरेट के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट करते हुए Good Morning लिखा। फोटो के पीछे एक बुलडोजर भी दिखा रहा था जिसका इस्तेमाल पहले आतंकवादी हमले में किया गया था।
ये भी पढ़ेंः बिना बैलेंस और इंटरनेट ऐसे करें लाइफटाइम फ्री कॉलिंग
इसी बीच इजरायल की पुलिस ने उस पोस्ट को देखा और बुलडोजर के कारण फेसबुक ट्रांसलेशन के जरिए अनुवाद किया लेकिन फेसबुक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने Good Morning को attack them बता दिया।
इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अरबी में Good Morning लिखा था। हालांकि कुछ घंटों के बाद जब पुलिस को एहसास हुआ कि यह फेसबुक ट्रांसलेशन की गलती है तो पुलिस ने युवक को रिहा कर दिया।
ये भी पढ़ेंः 1,399 रुपये वाले एयरटेल स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें ये शर्तें
बता दें कि सरकारी एजेंसियों की तरह इजरायल पुलिस की सिक्योरिटीस सर्विस सोशल मीडिया मॉनिटर कर रही हैं। इससे पहले अप्रैल में पुलिस ने हमले की योजना बनाने के संदेह में 400 फिलिस्तानियों को अरेस्ट किया था।