Apple ने चुपके से बंद किया iPhone 7 का यह मॉडल

अगर आप भी आईफोन 7 का 256 जीबी वाला मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है।
Apple ने आईफोन 7 का 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को चुपके से बंद कर दिया है। अब ग्राहकों के पासआईफोन 7के 32GB, 128GB मॉडल ही बचे हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने यह फैसला आईफोन 8 की बिक्री बढ़ाने के लिए किया है।
web.archive.org की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल ने 12 सितंबर से ही आईफोन 7 के 256GB मॉडल की बिक्री बंद कर दी है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि उसी दिन आईफोन 8 लॉन्च हुआ था।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एप्पल के कस्टमर सर्विस ने भी आईफोन 7 के 256 जीबी मॉडल के बंद होने की पुष्टि की है।
बता दें कि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री भारत में 29 सितंबर से हो रही है, वहीं आईफोन X की बिक्री नवंबर से भारत में शुरू हो सकती है।