Short Video: फेसबुक, इंस्टाग्राम की राह पर LinkedIn, अब टाइमलाइन पर दिखेंगे शॉर्ट वीडियोज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Mar 2024 09:54 AM IST
सार

LinkedIn पर अब इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह शॉर्ट वीडियोज भी दिखेंगे। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक LinkedIn शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट की टेस्टिंग कर रहा है। टेस्टिंग के बाद यूजर्स की फीड पर शॉर्ट वीडियोज भी दिखेंगे।

विज्ञापन
LinkedIn will also start showing short videos Like Instagram and Facebook
लिंक्डइन - फोटो : iStock

    विस्तार

    शॉर्ट वीडियो का मार्केट हर रोज बढ़ रहा है। जॉब सर्च प्लेटफॉर्म LinkedIn को लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं। यह एक प्रोफेशनल सोशल साइट है जिसमें लोग अपना नेटवर्क बनाते हैं। LinkedIn ने पिछले साल सरकारी पहचान पत्र के साथ वेरिफिकेशन शुरू किया था और अब कंपनी नई प्लानिंग कर रही है।

    LinkedIn पर अब इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह शॉर्ट वीडियोज भी दिखेंगे। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक LinkedIn शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट की टेस्टिंग कर रहा है। टेस्टिंग के बाद यूजर्स की फीड पर शॉर्ट वीडियोज भी दिखेंगे। अभी तक लिंकडिन पर लैंडस्केप स्टाइल में वीडियोज दिखते थे लेकिन अब तमाम प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट्स की सफलता के बाद कंपनी शॉर्ट पर विचार कर रही है।

    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद LinkedIn में शॉर्ट वीडियो के लिए एक अलग टैब नजर आएगा। फिलहाल इस फीचर को सिर्फ बीटा यूजर्स ही इस्तेमाल कर पा रहे हैं। इससे पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि LinkedIn वीडियो गेम का भी प्लान कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक LinkedIn पर यूजर्स को ऑनलाइन गेम खेलने का भी ऑप्शन मिलेगा। गेम के नाम Queens, Inference और Crossclimb बताए जा रहे हैं। LinkedIn के एक प्रवक्ता ने भी गेम फीचर की पुष्टि की है लेकिन लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें