PVC Aadhaar: दुकानों से पीवीसी कार्ड बनवाने की गलती ना करें, बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं, ऐसे खुद करें ऑर्डर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Mar 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Do not make the mistake of getting PVC cards made from shops order it yourself From UIDAI
pvc aadhaar card - फोटो : Amar Ujala

    PVC Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड कितना जरूरी दस्तावेज है, यह आपको बताने की जरूरत नहीं है। बैंक अकाउंट से लेकर पहचान पत्र तक के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल हो रहा है। आजकल पीवीसी आधार का चलन है। लोग पीवीसी आधार कार्ड बनवा रहे हैं लेकिन अधिकतर लोग एक गलती कर रहे हैं। कुछ लोग साइबर कैफे और स्टेशनरी की दुकानों पर जाकर पीवीसी कार्ड बनवा रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उस कार्ड को बनवाने का कोई फायदा ही नहीं है। आइए जानते हैं क्यों...

    PVC AADHAAR CARD
    PVC AADHAAR CARD - फोटो : UIDAI

    दरअसल आप साइबर कैफे से जो पीवीसी आधार कार्ड बनवाते हैं वह कई जगहों पर मान्य नहीं होता है। उस कार्ड पर दिए गए क्यूआर कोड भी कई बार काम नहीं करते हैं और सरकार भी इसके लिए मना करती है। आप खुद ही घर बैठे आधार की वेबसाइट से पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...

    PVC AADHAAR CARD
    PVC AADHAAR CARD - फोटो : UIDAI

    PVC कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आप जितने लोगों का PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उतने लोगों के लिए आपको फी जमा करनी होगी। यदि आपके परिवार में पांच लोग हैं तो आपको 250 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें