LinkedIn वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च: फ्री में होंगे आपके अकाउंट वेरिफाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

एक ओर जहां फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म इसके लिए पैसे ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर LinkedIn ने फ्री में यह सेवा शुरू की है। LinkedIn ने अपने एक ब्लॉग में बताया है कि उसके यूजर्स प्लेटफॉर्म पर फ्री में अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकेंगे।

विज्ञापन
LinkedIn verification service rolls out free to all users all you need to know is here
LinkedIn verification service - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) ने भी वेरिफिकेशन सर्विस शुरू कर दी है। एक ओर जहां फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म इसके लिए पैसे ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर LinkedIn ने फ्री में यह सेवा शुरू की है। LinkedIn ने अपने एक ब्लॉग में बताया है कि उसके यूजर्स प्लेटफॉर्म पर फ्री में अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकेंगे। इसके लिए LinkedIn ने तीन कैटेगरी भी बनाई है जिनमें वर्क ईमेल वेरिफिकेशन, ID वेरिफिकेशन और वर्कप्लेस वेरिफिकेशन शामिल है। LinkedIn ने अपनी यह सर्विस अपने 50 मिलियन यूजर्स के लिए जारी की है। आइए जानते हैं कि आप लिंक्डइन वेरिफिकेशन के बारे में विस्तार से...

    सबसे पहले वर्क ईमेल वेरिफिकेशन की बात करते हैं। इस कैटेगरी में आप कंपनी की ओर से मिली ई-मेल आईडी के आधार पर अपने LinkedIn प्रोफाइल को वेरिफाई करा सकते हैं लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि आपके ऑफिस की ई-मेल आईडी लिंक्डइन के वर्क ईमेल वेरिफिकेशन लिस्ट में होनी चाहिए। लिंक्डइन के मुताबिक इस लिस्ट को नई कंपनियों के साथ लगातार अपडेट किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    आईडी वेरिफिकेशन के तहत आप किसी सरकारी पहचान पत्र के आधार पर अपने LinkedIn अकाउंट को वेरिफाई करा सकते हैं, हालांकि यह वेरिफिकेशन कैटेगरी फिलहाल अमेरिका में ही है, लेकिन ही इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें