LinkedIn: अब नौकरी खोजते हुए खेल सकेंगे वीडियो गेम, रिलीज हुआ नया अपडेट
LinkedIn पर अब गेमिंग फीचर भी आ गया है तो यदि कोई यूजर गेम खेलना चाहता है तो वह इस पर गेम भी खेल सकते हैं, हालांकि इसका अपडेट फिलहाल कुछ ही लोगों को मिल रहा है।

विस्तार
जॉब सर्च प्लेटफॉर्म LinkedIn ने एक नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स LinkedIn पर जॉब सर्च करते हुए गेम का भी आनंद ले सकेंगे। LinkedIn पर अब गेमिंग फीचर भी आ गया है तो यदि कोई यूजर गेम खेलना चाहता है तो वह इस पर गेम भी खेल सकते हैं, हालांकि इसका अपडेट फिलहाल कुछ ही लोगों को मिल रहा है।
LinkedIn पर यदि आप गेम खेलना चाहते हैं तो आपके पास फिलहाल तीन ही विकल्प हैं जो कि Queens, Crossclimb और Pinpoint हैं। ये गेम कोई बैटलग्राउंड गेम नहीं, बल्कि स्किल टेस्टिंग गेम हैं। इसमें कई तरह के चैलेंज मिलेंगे जिनमें पजल और वर्ड भी शामिल हैं। ये गेम Sudoku और word games से प्रेरित हैं। LinkedIn पर गेमिंग की जानकारी LinkedIn के वाइस प्रेसिडेंट डेनियल रोठ ने दी है। बता दें कि इन गेम को LinkedIn News की टीम ने डेवलप किया है।
डेनियल ने अपने एक पोस्ट में कहा- "पिछले महीने से, मैं टीम की अद्भुत रचना का परीक्षण कर रहा हूं और मैं किसी ऐसे प्रोडक्ट के बारे में नहीं सोच सकता जो अपनी गति से काम करने में अधिक मजेदार हो। अब मैं अपनी सुबह की शुरुआत गेमिंग के साथ करता हूं। इसके बाद तुरंत लीडरबोर्ड की जांच करता हूं और अपने सहयोगियों को अपना अद्भुत प्रदर्शन करने के लिए संदेश भेजता हूं। आप भी खेलने के बाद मुझे पिंग करें और मुझे बताएं कि आप क्या सोचते हैं, खेल शुरू होने दें।,''
- Update: गूगल फोन एप में आया शानदार फीचर, अब भेज सकेंगे ऑडियो इमोजी, ऐसे करें इस्तेमाल
- बंद हो गया है आधार से लिंक फोन नंबर तो नया नंबर ऐसे जोड़ें
- काम की बात: इन पांच वजहों से कछुए की चाल चलने लगता है कंप्यूटर, जानें फिक्स करने का तरीका
- Tech News: WhatsApp में आया नया फीचर, अब इवेंट की प्लानिंग भी एप पर ही हो जाएगी