AI For Jobs: LinkedIn ने लॉन्च किया AI जॉब सर्च टूल, अब नेचुरल लैंग्वेज में सर्च करना होगा आसान
LinkedIn ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह नया टूल यूजर्स को “साधारण भाषा” में जॉब सर्च करने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, एक शुरुआती सॉफ्टवेयर इंजीनियर लिख सकता है, “Bengaluru में फुल-स्टैक डिवेलपर की हाइब्रिड या रिमोट नौकरी” और यह टूल ऐसे सभी उपयुक्त जॉब्स को दिखा देगा।

विस्तार
प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने एक नया AI-पावर्ड जॉब सर्च टूल लॉन्च किया है, जो यूजर्स को नेचुरल लैंग्वेज (स्वाभाविक भाषा) में नौकरी खोजने की सुविधा देता है। यह सुविधा पहले अमेरिका में शुरू की गई थी और अब इसे भारत सहित वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह फीचर सिर्फ LinkedIn Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
LinkedIn ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह नया टूल यूजर्स को “साधारण भाषा” में जॉब सर्च करने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, एक शुरुआती सॉफ्टवेयर इंजीनियर लिख सकता है, “Bengaluru में फुल-स्टैक डिवेलपर की हाइब्रिड या रिमोट नौकरी” और यह टूल ऐसे सभी उपयुक्त जॉब्स को दिखा देगा।
LinkedIn द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार, बेंगलुरु के 60% पेशेवरों को सही जॉब टाइटल और इंडस्ट्री ढूंढने में कठिनाई होती है, जबकि वे नई नौकरी के लिए खुले (Open To Work) होते हैं। सर्वे में यह भी सामने आया कि पेशेवरों के लिए करियर में प्रगति का एक अहम पैमाना होता है। ऐसी नौकरी पाना जो उनकी कुशलताओं और महत्वाकांक्षाओं से मेल खाती हो। इस समस्या को हल करने के लिए LinkedIn ने यह AI-आधारित सर्च फीचर तैयार किया है, जो कीवर्ड्स के बजाय पूरे वाक्य को समझकर सटीक परिणाम देता है।
- Lumma Stealer : कंप्यूटर हैक करने में समय नहीं लगाता यह मैलवेयर, माइक्रोसॉफ्ट ने जारी की चेतावनी
- OpenAI: कंपनी ने किया बड़ा सौदा, एपल के मशहूर डिजाइनर की कंपनी को 6.5 अरब डॉलर में खरीदा
- Google I/O 2025: गूगल ने लॉन्च किया SynthID डिटेक्टर, एक क्लिक में हो सकेगी एआई कंटेंट की पहचान
- Google I/O 2025: गूगल ने लॉन्च किए Imagen 4 और Veo 3, अब AI बनाएगा फोटो, वीडियो, ऑटोमैटिक एड करेगा ऑडियो