Lava: लावा फोन में ब्लास्ट का दावा, शख्स ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, जांच हुई तो खुल गई पोल!
Lava Phone Blast:
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने Lava स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने का दावा करते हुए कंपनी और Amazon पर गंभीर आरोप लगाए। मामला तेजी से वायरल हुआ, लेकिन जब Lava ने जांच के लिए फोन मांगा तो कहानी में नया मोड़ आ गया। बाद में कई टेक एक्सपर्ट्स ने वायरल तस्वीरों पर सवाल उठाए और उन्हें AI से तैयार बताया।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने टेक्नोलॉजी की दुनिया को कई नई सुविधाएं दी हैं। लेकिन इसी तकनीक का गलत इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है। कभी किसी की आवाज की नकल की जाती है तो कभी किसी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ होती है। अब AI के जरिए स्मार्टफोन कंपनियों को निशाना बनाने की कोशिश का एक मामला भी चर्चा में है।
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें एक यूजर ने दावा किया कि उसका Lava स्मार्टफोन ब्लास्ट होकर जल गया। इतना ही नहीं, उसने ग्राहक सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए Amazon पर भी रिफंड और रिप्लेसमेंट न देने का आरोप लगाया।यूजर ने लगाया फोन ब्लास्ट होने का आरोपएक्स पर हैरी नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि Lava Mobile और Amazon के साथ उसका अनुभव बेहद खराब रहा। यूजर के मुताबिक, नया Lava फोन जलकर पूरी तरह खराब हो गया, जिससे गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा हुआ। यूजर ने यह भी दावा किया कि पिकअप पार्टनर ने खुद जले हुए फोन को देखा था, लेकिन इसके बावजूद Amazon ने रिफंड या रिप्लेसमेंट देने से इनकार कर दिया।
पोस्ट के साथ कथित तौर पर ब्लास्ट हुए फोन की कुछ तस्वीरें भी साझा की गईं। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और कई यूजर्स ने Lava के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रैना को टैग कर जवाब मांगा।Lava के एमडी ने दिया जवाब
नकल के लिए भी अकल की जरूरत, एआई ने खोली पोल
- मिसाल के तौर पर, फोटो में दिख रहे फोन में पीछे की तरफ चार कैमरे लगे हुए थे, जबकि लावा के उस मॉडल में ऐसा नहीं था। इसके अलावा, कथित तौर पर बुरी तरह ब्लास्ट होने और जलने के बावजूद फोन के अंदर के पुर्जे और उसकी बनावट एकदम सही-सलामत और चमचमाती हुई दिख रही थी, जो असल में मुमकिन नहीं है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
- तस्वीरों पर सवाल उठने के बाद सोशल मीडिया का रुख भी बदलता नजर आया। कई यूजर्स ने पोस्ट करने वाले व्यक्ति की आलोचना की। वहीं कुछ लोगों ने Lava को सलाह दी कि अगर कंपनी की छवि खराब करने की कोशिश की गई है तो कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जाना चाहिए।
- कुछ यूजर्स ने तो इसे किसी प्रतिस्पर्धी ब्रांड की साजिश तक करार दे दिया। हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। दूसरी ओर, पोस्ट करने वाले यूजर की तरफ से भी अब तक कोई नया जवाब नहीं आया है।
- फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि AI के दौर में वायरल तस्वीरों और दावों पर आंख बंद करके भरोसा करने से पहले उनकी सत्यता की जांच कितनी जरूरी है।
- Tips: स्मार्ट मीटर लगाने के बाद तेजी से उड़ रहा है बैलेंस? तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग्स, वरना जेब होगी खाली
- Tim Cook: 28 साल में बनाया $4 ट्रिलियन का साम्राज्य, जानिए डूबते Apple की नैया पार लगाने वाले शख्स की कहानी
- Cloud Storage: फोन में जगह खत्म होते ही शुरू हो जाती है टेक कंपनियों की कमाई, समझिए क्लाउड स्टोरेज का पूरा खेल
- GoPro: क्या बंद होने वाली है एक्शन कैमरा किंग गोप्रो? भारी कर्ज और मंदी के बीच मंडराया दिवालिया होने का खतरा