Twitter Vs Koo: ट्विटर ब्लू टिक हटाने को लेकर कू की आई प्रतिक्रिया, कहा- लाइफटाइम फ्री देंगे वेरिफिकेशन सर्विस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 20 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

KOO ने कहा कि कंपनी ऐसे सभी लोगों को लाइफटाइम फ्री वेरिफिकेशन सर्विस देगी जो अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं या जो नॉटेबल पर्सनैलिटी हैं।

विज्ञापन
Koo will give lifetime free verification service said to response to Twitter blue tick removal
KOO app - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टेंट ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने फ्री ब्लू टिक को हटाने की घोषणा कर दी है। 20 अप्रैल यानी आज से लीगेसी सत्यापित चेकमार्क को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर भारतीय इंस्टेंट ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (KOO App) की प्रतिक्रिया आई है। कंपनी ने कहा कि कंपनी ऐसे सभी लोगों को लाइफटाइम फ्री वेरिफिकेशन सर्विस देगी जो अपने अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं या जो नॉटेबल पर्सनैलिटी हैं।

    कंपनी ने कहा कि माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म आज भी ऐसा है जो लोगों को फ्री में वेरिफिकेशन चैकमार्क ऑफर कर रहा है। दरअसल, Koo में यूजर्स को फ्री में येलो चेकमार्क मिलता है। हालांकि इसके लिए यूजर्स का तय नियमों को पूरा करना जरुरी है। इस बीच Koo ने एक और घोषणा की है कि कंपनी ऐसे सभी लोगों को लाइफटाइम फ्री वेरिफिकेशन सर्विस देगी जो अपने अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं या जो नॉटेबल पर्सनैलिटी हैं।

    विज्ञापन

    जिस तरह ट्विटर पर ब्लू टिक मार्क वेरिफिकेशन होने पर मिलता है, koo में येलो चैकमार्क कंपनी यूजर्स को देती है। कू लगातार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई कदम उठा रहा है, इससे पहले कंपनी ने प्लेटफार्म को सिक्योर और ट्रस्टेड बनाने के लिए प्राइवेसी से जुड़ा एक कदम उठाया था जिसके तहत कोई भी न्यूड कंटेंट प्लेटफार्म पर अपलोड नहीं किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें