उपलब्धि: एक करोड़ पहुंचा Koo के डाउनलोड का आंकड़ा, मार्च 2020 में हुआ था लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Aug 2021 02:05 PM IST
सार

कू ने अब तक 1 करोड़ डाउनलोड हासिल कर लिए हैं। हाल के दिनों में हमने जो अनुभव किया है, उसकी तुलना में भविष्य में हमारी वृद्धि और भी तेज गति से होगी।'

विज्ञापन
Koo app 1 Crore Downloads  complete after march 2020 launch
Koo app - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    भारत के माइक्रो-ब्लॉगिंग एप कू ने 10 मिलियन यानी एक करोड़ के डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। कू एप को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। कंपनी के दावे के मुताबिक कू प्लेटफॉर्म पर अब सभी क्षेत्रों के लोग हैं जिनमें कुछ प्रमुख चेहरे भी शामिल हैं। सीरियल इंटरप्रेन्योर अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने पिछले साल कू एप को पेश किया था जो कि अब हिंदी, कन्नड़, मराठी, तमिल, तेलुगु, असमिया, बांग्ला और अंग्रेजी सहित 8 भाषाओं में उपलब्ध है। कू को जल्द ही गुजराती और पंजाबी में उपलब्ध कराया जाएगा।

    इस उपलब्धि पर कू के एक प्रवक्ता ने कहा, 'कू को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने के सपने के साथ शुरू किया गया था जहां लाखों भारतीय स्वतंत्र रूप से अपने विचारों को व्यक्त कर सकें और अपनी पसंदीदा भाषा में अपने विचार शेयर कर सकें। जब से हमने मार्च 2020 में लॉन्च किया है, प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है। कू ने अब तक 1 करोड़ डाउनलोड हासिल कर लिए हैं। हाल के दिनों में हमने जो अनुभव किया है, उसकी तुलना में भविष्य में हमारी वृद्धि और भी तेज गति से होगी।'

    विज्ञापन

    बता दें कि कू पर कई सरकारी मंत्रालयों और विभागों के अकाउंट्स हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY), प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), रेल मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, माय गोव (MyGov), डिजिटल इंडिया, बी एस एन एल (BSNL), इंडिया पोस्ट, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) आदि शामिल हैं। इसके अलावा 14 भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता और मीडिया हाउस भी कू पर सक्रिय हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत के अलावा कू एप नाइजीरिया में भी उपलब्ध हो गया है और दुनिया भर के अन्य देशों में विस्तार करने के लिए उत्साहित है। विस्तार उन क्षेत्रों को प्राथमिकता देगा जहां अंग्रेजी के अलावा, अन्य भाषाएं दिन-प्रतिदिन की बातचीत का हिस्सा बनती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें