Khaby Lame: खामोश रहकर कमाए 8,980 करोड़! अब पूरी दुनिया में धूम मचाएगा इस टिकटॉक स्टार का 'AI क्लोन'
Khaby Lame AI Clone:
खामोशी से दुनिया को हंसाने वाले टिकटॉक स्टार खाबी लामे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी ग्लोबल ब्रांड कंपनी बेचकर उन्होंने करीब 8,980 करोड़ की बड़ी डील साइन की है। इसे सोशल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी तरह का एक बड़ा डील माना जा रहा है।

विस्तार
अपनी खामोशी से लोगों को हंसाने वाले लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार खाबी लामे (Khaby Lame) ने अपनी कंपनी को बेच दिया है। 25 साल के इस इटालियन कंटेंट क्रिएटर ने अपनी ग्लोबल ब्रांड और कमर्शियल गतिविधियों को संभालने वाली कंपनी को करीब 975 मिलियन डॉलर (8,980 करोड़ रुपये) में बेच दिया है।
कोरोना में हुए लोकप्रिय
Khaby Lame का असली नाम सेरिंज खाबाने लामे है। कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया थम सी गई थी, तब लामे के मजेदार रिएक्शन वीडियो ने दुनियाभर को लोगों को एंटरटेन किया। इंस्टाग्राम और TikTok पर उनके साइलेंट एक्सप्रेशन वाले रिएक्शन वीडियोज को आज भी करोड़ों लोगों पसंद करते हैं।
सार्वजनिक दस्तावेजों के मुताबिक, खाबी की कंपनी Step Distinctive Limited को हॉन्ग कॉन्ग की लिस्टेड होल्डिंग कंपनी Rich Sparkle ने खरीदा है। इस डील के तहत चीन की लाइवस्ट्रीम और कंटेंट कॉमर्स कंपनी Anhui Xiaoheiyang Network Technology Co., Ltd. अगले 36 महीनों तक खाबी के ग्लोबल कमर्शियल ऑपरेशंस की एक्सक्लूसिव पार्टनर रहेगी।
एआई अवतार में भी दिखेगें खाबी
इस डील के तहत कंपनी खाबी का एआई जनरेटेड क्लोन भी बनाएगी, जिसके लिए उन्होंने अपने चेहरे और आवाज के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसका मकसद खाबी की आवाज में अलग-अलग भाषाओं में सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करना है।
कौन हैं Khaby Lame?
सेनेगल में जन्मे खाबी लामे के Instagram पर 7.7 करोड़ से ज्यादा और TikTok पर 16 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह मुश्किल लाइफ हैक्स को बिना बोले और सिर्फ इशारों में आसान तरीके से बताते हैं। उनकी पहचान चौड़ी आंखें, हल्की मुस्कान और हथेलियां ऊपर उठाने वाला खास अंदाज है।
मार्च 2020 में फैक्ट्री मैकेनिक की नौकरी जाने के बाद उन्होंने इटली के ट्यूरिन के पास चिवासो इलाके में रहते हुए यह कंटेंट आइडिया तैयार किया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। करीब 20 मिलियन डॉलर की अनुमानित कमाई के साथ खाबी कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। इनमें Hugo Boss, Airbnb, क्रिप्टो एक्सचेंज Binance और कई हॉलीवुड स्टूडियो शामिल हैं।
पिछले साल Khaby तब भी चर्चा में आए थे जब उन्हें लास वेगास एयरपोर्ट पर यूएस इमिग्रेशन अधिकारियों ने वीजा नियमों के उल्लंघन के चलते हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने की अनुमति दी गई और उन्होंने देश छोड़ दिया था।
- Tips: अच्छे कंटेंट के बावजूद इंस्टाग्राम पर नहीं बढ़ रहे फॉलोअर्स? ये सीक्रेट्स आपकी हर पोस्ट को बनाएंगे वायरल
- Apple ने रचा नया रिकॉर्ड: दुनियाभर में 2.5 अरब एक्टिव डिवाइस, भारत बना ग्रोथ का बड़ा केंद्र
- AlphaGenome: अब बीमारियों का रहस्य सुलझाएगा एआई, गूगल ने पेश किया DNA पढ़ने वाला एआई टूल
- Social Media: आर्थिक सर्वेक्षण में सोशल मीडिया को लेकर चेतावनी, बच्चों के लिए 'उम्र सीमा' तय करने की सिफारिश