Jyoti Malhotra: बंद हुआ ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट, 3.77 लाख से अधिक हैं फॉलोअर्स
जांच एजेंसियों के मुताबिक, मल्होत्रा की पाकिस्तान से कथित जासूसी गतिविधियां वहां वीजा पाने की कोशिश के दौरान शुरू हुईं। दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में उनकी मुलाकात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जो एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट बताया जा रहा है।

विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की इंस्टाग्राम आईडी मेटा ने सस्पेंड कर दी है। वे "Travel with Jo" नामक ट्रैवल व्लॉग चैनल चलाती थीं, जिसके यूट्यूब पर 3.77 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। ज्योति के इंस्टाग्राम पेज पर जाने पर Sorry, this page isn't available का मैसेज मिल रहा है।
मल्होत्रा पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह मामला हरियाणा और पंजाब में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को उजागर करने की एक बड़ी जांच का हिस्सा है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, मल्होत्रा की पाकिस्तान से कथित जासूसी गतिविधियां वहां वीजा पाने की कोशिश के दौरान शुरू हुईं। दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में उनकी मुलाकात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जो एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट बताया जा रहा है।
इसके बाद, 2023 और 2024 में उन्होंने कई बार पाकिस्तान की यात्रा की। इन यात्राओं को स्पॉन्सर किया गया और इसी दौरान उनकी दानिश से नजदीकियां बढ़ीं। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को सकारात्मक रूप में दिखाने वाला कंटेंट यूट्यूब पर अपलोड किया। मल्होत्रा की इन यात्राओं और उनके वित्तीय लेनदेन की जांच अब शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उन्हें पाकिस्तान से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिली थी।
- Android 16: अब किसी काम का नहीं रह जाएगा चोरी हुआ स्मार्टफोन, चोर भी पछताएगा
- AirPods: इनबिल्ट कैमरे वाला एयरपॉड्स लॉन्च करेगा एपल, स्मार्ट ग्लास की हो जाएगी छुट्टी
- Brahmos: पाकिस्तान में किसने दिखाया ब्रह्मोस को रास्ता, टारगेट से भटकने का कोई चांस ही नहीं था
- AI Doctor: दुनिया की पहली AI क्लिनिक सऊदी अरब में शुरू, 50 बीमारियों का होगा इलाज