ISRO: नकली है इसरो का यह अकाउंट, असली समझकर 66 हजार लोग कर रहे फॉलो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Aug 2023 04:21 PM IST
सार

इसरो के नाम के इस फर्जी अकाउंट का हैंडल @ISROSpaceflight है। इस अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है जिसमें 50 हजार फॉलोअर्स पूरे होने पर फॉलोअर्स का शुक्रिया अदा किया गया है।

विज्ञापन
ISRO Fake account crossed 66k followers mark details here
ISRO FAKE ACCOUNT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    चंद्रयान-3 की सफलता ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की लोकप्रियता को देश की गली-गली और पूरी दुनिया में पहुंचा दिया है। ISRO ने हाल ही में चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड किया है। इस सफलता के साथ ही भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

    चंद्रयान की सफलता ने एक साथ कई रिकॉर्ड बनाए। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग ने यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान इसरो का चैनल दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल बन गया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान इसरो के यूट्यूब चैनल पर लाइव इवेंट को करीब 82 लाख लोग लाइव देख रहे थे।

    विज्ञापन

    अब इसरो के नाम का लोग गलत इस्तेमाल भी करने लगे हैं। इसरो के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं। इसरो के नाम से इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट है जिसके फॉलोअर्स, इसरो के असली अकाउंट से कई लाख ज्यादा हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर जिसे अब एक्स कहा जा रहा है, यहां भी यही हाल है। एक्स पर भी इसरो के नाम से एक अकाउंट है जो कि पैरोटी या फर्जी अकाउंट है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इस फर्जी अकाउंट के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।

    इसरो के नाम के इस फर्जी अकाउंट का हैंडल @ISROSpaceflight है। इस अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है जिसमें 50 हजार फॉलोअर्स पूरे होने पर फॉलोअर्स का शुक्रिया अदा किया गया है।

    इस अकाउंट के डिस्क्रिप्शन में साफतौर पर लिखा है कि यह इसरो का आधिकारिक अकाउंट नहीं है, बावजूद लोग इसे फॉलो कर रहे हैं। आपको बता दें कि इसरो के असली और आधिकारिक अकाउंट पर 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इसका हैंडल @isro है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें