Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Google Pixel Fold: ऑलराउंडर बेस्ट फोल्ड फोन कौन-सा है?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Aug 2023 02:42 PM IST
सार

सैमसंग के फोन में जहां कस्टमाइज स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है, वहीं गूगल पिक्सल फोल्ड में गूगल के इनहाउस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। गूगल का फोन सैमसंग के मुकाबले भारी है। दोनों फोन में तीन-तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Google Pixel Fold best all rounder foldable smartphone
Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Google Pixel Fold - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन में कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy Z Fold 5 का मुकाबला Google Pixel Fold से है। दोनों फोल्डेबल फोन हैं और दोनों में 5जी का सपोर्ट दिया गया है लेकिन कौन-सा ऑलराउंडर फोल्डेबल फोन है...आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं...

    Samsung Galaxy Z Fold 5 में प्राइमरी डिस्प्ले 7.6 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, (2176 x1812 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 374 पीपीआई और 21.6:18 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में सेकेंडरी डिस्प्ले 6.2 इंच एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ भी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। इसे भी पांच साल तक अपडेट मिलेगा।Google Pixel Fold में 7.6 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 6:5 है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी डिस्प्ले 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस OLED है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 17.4:9 है। इसका भी रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। अंदर वाली डिस्प्ले पर प्लास्टिक की एक कोटिंग है।

    विज्ञापन

    Galaxy Z Fold 5 में कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। Samsung Galaxy Z Fold 5 में एंड्रॉयड 13 के साथ OneUI 5.1.1 है।Google Pixel Fold में गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर है और सिक्योरिटी चिप के तौर पर Titan M2 दिया गया है। फोन को पांच साल तक अपडेट मिलेगा। इसमें भी एंड्रॉयड 13 दिया गया है, हालांकि दोनों फोन को एंड्रॉयड 14 का अपडेट मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें