Bangladesh Violence: इस्कॉन बांग्लादेश का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, प्रवक्ता ने कहा- दबाई जा रही है हमारी आवाज
वहीं इस्कॉन के मुख्य ट्विटर हैंडल से भी इस्कॉन बांग्लादेश के ट्विटर हैंडल को सस्पेंड करने को लेकर जवाब मांगा गया है। बांग्लदेश में इस्कॉन के अलावा कई अन्य संगठनों के ट्विटर हैंडल भी सस्पेंड किए गए हैं।

विस्तार
बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर हुए हमले के बाद इस्कॉन बांग्लादेश का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। ट्विटर के इस कदम पर इस्कॉन ने नाराजगी जाहिर की है। अकाउंट सस्पेंड होने के बाद इस्कॉन ने कहा है कि हिंसा में हमारे भक्त मारे गए और अब ट्विटर ने हमारी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है।
इस्कॉन के प्रवक्ता राधा रमन दास ने ट्वीट करके कहा, 'ट्विटर इस बारे में स्पष्ट करना होगा कि उसने @IskconBDH और @unitycouncilBD ट्विटर हैंडल को क्यों सस्पेंड किया है। क्या यह बांग्लादेश सरकार की ओर से ट्विटर पर दबाव का नतीजा है? आपातकाल जैसी स्थिति में हिंदुओं की आवाज क्यों दबाई जा रही है।'
वहीं इस्कॉन के मुख्य ट्विटर हैंडल से भी इस्कॉन बांग्लादेश के ट्विटर हैंडल को सस्पेंड करने को लेकर जवाब मांगा गया है। बांग्लदेश में इस्कॉन के अलावा कई अन्य संगठनों के ट्विटर हैंडल भी सस्पेंड किए गए हैं। इस्कॉन का कहना है कि कुछ ट्विटर हैंडल के जरिए उन्हें बांग्लादेश में हो रही हिंसा के बारे में जानकारी मिल रही थी जिसे अब बंद कर दिया गया है।
राधा रमन दास ने कहा है कि हिंसा के बाद बांग्लादेश सरकार ने अब तक 400 से मामले दर्ज किए हैं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से मुआवजा देने की भी बात कही गई है।
- Pixel 6, Pixel 6 Pro: गूगल ने खुद के प्रोसेसर के साथ पेश किए पिक्सल फोन, जानें फीचर्स
- Amazfit GTR 3 Pro समेत तीन स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये
- काम की बात: बड़ा आसान है ऑनलाइन ई चालान को भरना? जानिए क्या है प्रोसेस
- Facebook: बदलने वाला है फेसबुक का नाम, मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान