Amazfit GTR 3 Pro समेत तीन स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Oct 2021 01:53 PM IST
सार

Amazfit GTR 3 Pro इनमें से टॉप वेरियंट है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। वहीं Amazfit GTR 3 और Amazfit GTS 3 की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वॉच की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और अमेजन इंडिया से होगी।

विज्ञापन
Amazfit GTR 3 Pro Amazfit GTR 3 Amazfit GTS 3 launched in India With 150 Sports Modes
Amazfit GTR 3 Pro - फोटो : Amazfit

    विस्तार

    अमेजफिट ने भारतीय बाजार में एक साथ अपनी तीन नई स्मार्टवॉच को पेश कर दिया है जिनमें Amazfit GTR 3 Pro, Amazfit GTR 3, और Amazfit GTS 3 शामिल हैं। इन तीनों स्मार्टवॉच को Zepp एप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। अमेजफिट की इन तीनों स्मार्टवॉच के साथ 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिनमें 8 मोड्स के साथ ऑटोमेटिक डिटेक्शन है। तीनों वॉच में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है।

    Amazfit GTR 3 Pro, Amazfit GTR 3, Amazfit GTS 3 की भारत में कीमत

    Amazfit GTR 3 Pro इनमें से टॉप वेरियंट है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। वहीं Amazfit GTR 3 और Amazfit GTS 3 की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वॉच की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और अमेजन इंडिया से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत 22 अक्तूबर तक तीनों स्मार्टवॉच पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Amazfit GTR 3 Pro, Amazfit GTR 3, Amazfit GTS 3 की स्पेसिफिकेशन

    Amazfit GTR 3 Pro में 1.45 इंच की अल्ट्रा एचडी एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 480x480 पिक्सल है। वहीं Amazfit GTR 3 में 1.39 इंच की एचडी एमोलेड और Amazfit GTS 3 में 1.75 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ टच का सपोर्ट है। तीनों स्मार्टवॉच की ब्राइटनेस 1,000 निट्स है और सभी के साथ एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सभी स्मार्टवॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग की सुविधा है। इसके अलावा स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकिंग की भी सुविधा है। Amazfit GTR 3 Pro, Amazfit GTR 3 और Amazfit GTS 3 तीनों वॉच के साथ 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें से 8 के साथ ऑटोमेटिक ट्रैकिंग है। आउटडोर रनिंग, इंडोर वॉकिंग, वॉकिंग, ट्रेडमिल, आउटडोर साइकलिंग आदि को यह वॉच ऑटोमेटिक ट्रैक कर सकती है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है यानी 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी यह वॉच खराब नहीं होगी।

    Amazfit GTR 3 Pro के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वॉच के साथ अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है। वॉच के साथ दो बटन दिए गए हैं। Amazfit GTR 3 Pro में 450mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा है। Amazfit GTR 3 में भी यही बैटरी है जिसे लेकर 21 दिनों के बैकअप का दावा कियागया है। Amazfit GTS 3 में 250mAh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी का बैकअप 12 दिनों का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें