Instagram: इंस्टाग्राम पर आ रहा सबसे कमाल का फीचर, दोस्तों की पोस्ट में तस्वीर जोड़ने की मिलेगी सुविधा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 30 Oct 2023 10:29 AM IST
सार

वर्तमान में इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट में अधिकतम 10 फोटो या वीडियो हो सकते हैं। इस फीचर के जारी होने के बाद यह संभव है कि प्लेटफार्म इस सीमा को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
Instagram will allow your friends to add photos to your post soon know how to use
Instagram - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाला फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म इंस्टाग्राम सबसे कमाल के फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को दोस्तों की पोस्ट में तस्वीरें और वीडियो जोड़ने की सुविधा देने वाला है। यानी आप दोस्तों की वॉल पर पोस्ट कर सकते हैं। फीचर को जल्द जारी किया जा सकता है।

    इंस्टाग्राम पर आने वाले इस फीचर की घोषणा इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने की है। उन्होंने कहा कि पोस्ट के निचले लेफ्ट कोने में एक 'एड टू पोस्ट' बटन दिखाई देगा, जिससे यूजर्स पोस्ट में वीडियो और फोटो जोड़ सकेंगे। हालांकि, पोस्ट का अंतिम कंट्रोल पोस्ट अपलोड करने वाले मुख्य यूजर के पास ही रहेगा।

    विज्ञापन

    फीचर को फिलहाल टेस्ट किया जा रहा है। आप जल्द ही नई सुविधा के माध्यम से अन्य यूजर्स के पोस्ट में फोटो या वीडियो जोड़ने में सक्षम हो सकते हैं। हालांकि, आपके द्वारा जोड़े गए फोटो/वीडियो को उस यूजर्स द्वारा अप्रूव करना होगा जिसका पोस्ट मूल रूप से है। बता दें कि वर्तमान में इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट में अधिकतम 10 फोटो या वीडियो हो सकते हैं। इस फीचर के जारी होने के बाद यह संभव है कि प्लेटफार्म इस सीमा को बढ़ा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें