Instagram: आ रहा है गजब का फीचर, रील देखने के लिए डालना होगा सीक्रेट कोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Apr 2025 03:02 PM IST
सार

साधारण यूजर्स के लिए यह फीचर एक मजेदार तरीका बन सकता है निजी कंटेंट साझा करने का, जिसे सिर्फ चुनिंदा लोग ही देख सकें, हालांकि इस बात की संभावना भी है कि कुछ यूजर्स लॉक्ड रील्स या सीक्रेट कोड डालने के झंझट में ना पड़ना चाहें, विशेषकर तब, जब Instagram पहले से ही फीचर्स से भरा पड़ा है।

विज्ञापन
Instagram testing locked reel feature that requires secret code details in hindi
Instagram New feature - फोटो : TechCrunch

    विस्तार

    जैसे ही अमेरिका में TikTok पर संभावित प्रतिबंध की चर्चाएं तेज हुई हैं, वैसे ही Instagram लगातार नए फीचर्स के साथ खुद को बेहतर बनाने में जुट गया है। कल जहां खबर आई थी कि Instagram अब iPad के लिए एक डेडिकेटेड एप पर काम कर रहा है, वहीं आज एक और रिपोर्ट में सामने आया है कि Meta के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म ‘सीक्रेट कोड’ वाले लॉक्ड रील्स पर भी टेस्ट कर रहा है।

    iOS 18.4: जिसका इंतजार था वो आ गया, अब आईफोन में ऐसे बनाएं एआई इमेज

    TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, Instagram ने अपने Design अकाउंट पर एक लॉक्ड रील शेयर की, जिसे देखने के लिए उपयोगकर्ताओं से “Enter secret code” यानी ‘गुप्त कोड दर्ज करें’ कहा गया। कोड की क्लू थी “1st # in the caption”। इस उदाहरण में पहला हैशटैग #threads था, जो उस रील को अनलॉक करने का कोड भी बना। जैसे ही यूजर ने कोड दर्ज किया, रील के ऊपर “coming soon” का बैनर दिखाई दिया जो शायद Threads पर आने वाले लॉन्च की ओर इशारा कर रहा है।

    विज्ञापन

    यह फीचर केवल मनोरंजन के लिए नहीं लाया जा रहा है, बल्कि इसका उद्देश्य यूजर्स की भागीदारी को बढ़ाना भी है। इसके साथ ही यह ब्रांड्स और कंपनियों के लिए एक रोमांचक लॉन्च टूल भी बन सकता है जहां वे प्रोडक्ट रिवील, टीजर कंटेंट, या ऑफर्स को कोड के माध्यम से चुनिंदा दर्शकों तक पहुंचा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें