Instagram Bug: क्या इंस्टाग्राम में आया है बग, टाइमलाइन पर दिख रही हैं लोगों की AI इमेज
बाद में मेटा ने पुष्टि की कि यह कोई मजाक नहीं था। कंपनी के अनुसार, AI-निर्मित यह कंटेंट विज्ञापन नहीं है, बल्कि एक ऐसा फीचर है जिसे सितंबर में लॉन्च किया गया था।

विस्तार
इंस्टाग्राम (Instagram) के यूजर्स को एक ऐसा नया फीचर दिख रहा है जिसे लेकर यूजर्स कंफ्यूज हैं कि यह नया फीचर है या कोई बग है। रिपोर्ट के मुताबिक Instagram ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू की है, जिसमें मेटा की AI की मदद से यूजर्स की एआई तस्वीरें टाइमलाइन पर दिख रही हैं। इस फीचर के बारे में जब एक रेडिट उपयोगकर्ता ने बताया कि उन्होंने खुद को एक “मिरर्स की भूलभुलैया” जैसे अद्भुत परिदृश्य में देखा। यह तस्वीर कोई विज्ञापन नहीं थी, बल्कि उनके टाइमलाइन पर पर्सनल कंटेंट के रूप में दिखाई दी।
रेडिट उपयोगकर्ता ने बताया कि उन्होंने पहले मेटा के AI-संचालित "इमेजिन" टूल पर अपनी सेल्फी अपलोड की थी। यह टूल यूजर्स को उनकी तस्वीरों का AI से एडिटेड वर्जन बनाने देता है, हालांकि यूजर्स तब चौंक गए जब उन्होंने देखा कि टूल ने ऑटोमैटिक ही उनके लिए "मिरर्स की भूलभुलैया" जैसा फोटो बनाया और इसे उनकी फीड में एक मजेदार कैप्शन के साथ जोड़ा, जैसे "जीवन पर चिंतन करते हुए।"
कई लोगों ने इसे फर्जी बताया या पोस्ट करने वाले पर आरोप लगाया कि वह इसे एआई से तैयार कर रहा है। बाद में मेटा ने पुष्टि की कि यह कोई मजाक नहीं था। कंपनी के अनुसार, AI-निर्मित यह कंटेंट विज्ञापन नहीं है, बल्कि एक ऐसा फीचर है जिसे सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य यूजर्स की रुचियों या ट्रेंड्स के आधार पर व्यक्तिगत कंटेंट तैयार करना है।
- इस चश्मे में क्या है खास, राम मंदिर पहनकर गया युवक हुआ गिरफ्तार
- CES 2025: लॉन्च हुआ सबसे अनोखा ईयरबड्स, बात करते समय ही करेगा अनुवाद, 40 भाषाओं का है सपोर्ट
- ChatGPT: कमाई वाला मॉडल ही बन रहा नुकसान का कारण, सीईओ ने कहा- अजीब बात है
- महंगाई की एक और मार: अगले महीने से टीवी देखना हो सकता है महंगा, बढ़ेंगी चैनल सब्सक्रिप्शन की कीमतें