CES 2025: लॉन्च हुआ सबसे अनोखा ईयरबड्स, बात करते समय ही करेगा अनुवाद, 40 भाषाओं का है सपोर्ट
W4 Pro AI इंटरप्रेटर 40 भाषाओं और 93 एक्सेंट्स में अनुवाद कर सकता है। इनमें अरबी, बल्गेरियन, चीनी, क्रोएशियन, डच, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई, पोलिश, रूसी, स्पेनिश, तमिल, तेलुगु, तुर्की, उर्दू, और वियतनामी जैसी भाषाएं शामिल हैं।

विस्तार
टाइमकेटल ने इस हफ्ते लॉस वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2025) में अपने नए W4 Pro AI इंटरप्रेटर ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। ये AI-पावर्ड ईयरबड्स ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और 40 भाषाओं और 93 एक्सेंट्स में रियल-टाइम ऑन-कॉल ऑडियो ट्रांसलेट कर सकते हैं। ये ईयरबड्स बिना किसी मैनुअल इनपुट या प्रॉम्प्ट के दो-तरफा रियल-टाइम भाषा अनुवाद करने में सक्षम हैं। इसके अलावा, कंपनी उपयोगकर्ताओं को शब्दों के लिए कस्टम ट्रांसलेशन जोड़ने की सुविधा भी देती है। टाइमकेटल ने इस डिवाइस के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम Babel OS भी पेश किया है।
Timekettle W4 Pro AI इंटरप्रेटर ईयरबड्स की कीमत 449 डॉलर (लगभग 38,500 रुपये) रखी गई है। यह केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह डिवाइस रविवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है। W4 Pro को दुनियाभर में किसी भी देश से ऑर्डर किया जा सकता है, हालांकि शिपिंग शुल्क अलग से देना होगा।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इन ईयरबड्स में ओपन-ईयर डिजाइन है और इनका डायमेंशन 80.1x57.7x25.4mm है। ये डिवाइस ऑन-डिवाइस AI का उपयोग करते हुए उपयोगकर्ताओं को रियल-टाइम ऑन-कॉल ऑडियो ट्रांसलेशन प्रदान करती है
- ChatGPT: कमाई वाला मॉडल ही बन रहा नुकसान का कारण, सीईओ ने कहा- अजीब बात है
- महंगाई की एक और मार: अगले महीने से टीवी देखना हो सकता है महंगा, बढ़ेंगी चैनल सब्सक्रिप्शन की कीमतें
- 40 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहा यह यूट्यूबर, आप ना करें ये गलती
- Action: भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई VPN एप्स-वेबसाइट पर लगा बैन, गूगल और एपल ने भी हटाया