Indore: ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे महापौर पुष्यमित्र भार्गव
महापौर 30 अक्टूबर को दुबई के लिए रवाना होंगे। 31 अक्टूबर को दुबई में ब्रिक्स प्लस फोरम में शामिल होकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के सिटी डेवलपमेंट प्लान को अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे।

विस्तार
31अक्टूबर को दुबई में होने वाली ब्रिक्स देशों के ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव करेंगे। उन्हें इस सम्मेलन का को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रिक्स प्लस सम्मेलन में देश का नेतृत्व किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत की अर्बन सिटी के डेवलपमेंट पर चर्चा करेंगे।
महापौर 30 अक्टूबर को दुबई के लिए रवाना होंगे। 31 अक्टूबर को दुबई में ब्रिक्स प्लस फोरम में शामिल होकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के सिटी डेवलपमेंट प्लान को अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे।
साथ ही सम्मेलन में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने, सतत विकास पहल को बढ़ावा देने और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चिंतन किया जाएगा।
सम्मेलन में भारत की तरफ से शामिल वाले एकमात्र प्रतिनिधि होंगे। इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के अलावा अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है।