सोशल मीडिया के नाम कर चुके हैं अपनी जिंदगी, 98% समय केवल WhatsApp पर बिताते हैं भारतीय

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Apr 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Indian Mobile users Spend 98 percent Of Their social media Time On WhatsApp
whatsapp

    भारत में जिस तरह मोबाइल क्रांति चल रही है, उसने भारतीय युवाओं को एक राह पकड़ा दिया है। अमेरिका की एनालिटिक्स कंपनी ने ComScore ने जो आंकड़े जारी किए हैं वह हैरान करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 98 प्रतिशत समय केवल व्हाट्सऐप देते हैं, बाकी का दो फीसदी समय फेसबुक मैसेंजर पर बिताते हैं।

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ऐप फेसबुक के स्वामित्व में हैं। ऐसे में भारतीय सोशल मीडिया पर अपना पूरा समय फेसबुक को ही दे रहे हैं। इसका खुलासा टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ शेयर किए गए ComScore के डाटा से हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है भारतीय यूजर्स ने अपनी ऑनलाइन दुुनिया का 89 फीसदी समय मोबाइल फोन को दिया है।

    विज्ञापन

    ये आंकड़े साल 2017 के हैैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि साल 2017 में भारतीयों ने करीब 50 घंटे मोबाइल पर बिताए हैं। वहीं डेस्कटॉप पर यह आंकड़ा 1,200 मिनट यानी 20 घंटे का है। ये आंकड़े व्हाट्सऐप, गूगल प्ले, यू-ट्यूब, जीमेल, फेसबुक मैसेंजर और गूगल सर्च ऐप पर बिताए गए समय पर आधारित हैं। यहां आपको बताते चलें कि अमेरिकी यूजर्स सिर्फ 1 प्रतिशत समय व्हाट्सऐप को देते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें