Alert: ड्रोन से हो रही निगरानी, मोबाइल लोकेशन बंद रखने की एडवाजरी है फर्जी
अब एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ने नागरिकों को अपने मोबाइल की लोकेशन सर्विस तुरंत बंद करने की सलाह दी है। इस संदेश में यह भी कहा गया है कि ड्रोन के जरिए घनी आबादी वाले इलाकों का पता लगाया जा रहा है, जिससे खतरे की संभावना जताई जा रही है।

विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी मौजूदा तनाव के बीच सोशल मीडिया पर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन दावों को सच मानकर लोग परेशान हो रहे हैं। हाल ही में एक मैसेज वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि अगले 5-6 दिनों तक देश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, ऐसे पहले ही गाड़ियों में तेल भरवा लें, हालांकि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी था। सरकार ने साफतौर पर कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त है।
अब एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ने नागरिकों को अपने मोबाइल की लोकेशन सर्विस तुरंत बंद करने की सलाह दी है। इस संदेश में यह भी कहा गया है कि ड्रोन के जरिए घनी आबादी वाले इलाकों का पता लगाया जा रहा है, जिससे खतरे की संभावना जताई जा रही है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल संदेश को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। पीआईबी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक सलाह जारी नहीं की गई है। यह अफवाह आम जनता में डर और भ्रम फैलाने के उद्देश्य से फैलायी जा रही है।
- Threads में आया नया फीचर: इंस्टाग्राम जैसा अकाउंट स्टेटस फीचर हुआ लॉन्च, फेक कंटेंट पर होगा एक्शन
- TRAI: भारत में सस्ता नहीं होगा सैटेलाइट इंटरनेट, कंपनियों से वसूला जाएगा 4% स्पेक्ट्रम शुल्क
- AWACS: किसी देश के लिए आसमानी आंख है यह विमान, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
- WhatsApp: एक साथ आ रहे कई सारे फीचर्स, अब कायदे से होगा AI का इस्तेमाल