जरूरी बात: न्यूड तस्वीरों से कोई कर रहा आपको ब्लैकमेल तो ना करें ये पांच गलती, यहां करें शिकायत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Nov 2023 02:31 PM IST
सार

आजकल लोगों को अनजान नंबर या अकाउंट से व्हाट्सएप या फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल आ रहे हैं। इन वीडियो कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा है और फिर उसे एडिट करके ब्लैकमेल किया जा रहा है। आज की रिपोर्ट में हम आपको इस तरह के स्कैम या ठगी से बचने के तरीके बताएंगे।

विज्ञापन
if your are being used to Blackmail with edited photo YOU take 5 Steps to Immediately
Video call scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आए दिन देश में लोगों के साथ अलग-अलग तरीके से फ्रॉड किया जा रहा है। लोगों की उनकी तस्वीरों और वीडियो को एडिट करके ब्लैकमेल किया जा रहा है। यह ऑनलाइन फ्रॉड का एक नया तरीका है। ये साइबर ठग सोशल मीडिया से लोगों की तस्वीरें और वीडियो निकालते हैं और फिर उसे न्यूड या एडल्ट कंटेंट के साथ एडिट करके पैसे मांगते हैं। आजकल लोगों को अनजान नंबर या अकाउंट से व्हाट्सएप या फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल आ रहे हैं। इन वीडियो कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा है और फिर उसे एडिट करके ब्लैकमेल किया जा रहा है। आज की रिपोर्ट में हम आपको इस तरह के स्कैम या ठगी से बचने के तरीके बताएंगे।

    यदि आपके साथ इस तरह की कोई भी घटना होती है तो मैसेज को डिलीट करने की गलती ना करें। यही मैसेज सबूत के तौर पर बड़े काम आएंगे। इस तरह कै मैसेज को डिलीट करने का मतलब है कि आप सबूत को खुद ही डिलीट कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    यदि कोई आपकी तस्वीरों को गलत इस्तेमाल करते हुए आपको ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है तो उसकी ओर से आए सभी मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर जरूर रखें, क्योंकि ये लोग कुछ समय बाद अकाउंट को डिलीट कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आपके पास कोई सबूत नहीं रह जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें