Apple: लगातार चौथी तिमाही में एपल की बिक्री में गिरावट, आईफोन सहित अन्य सेवाओं से 23 अरब डॉलर का मुनाफा

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटनजलज मिश्रा
Fri, 03 Nov 2023 05:50 AM IST
सार

एपल प्रमुख टिम कुक ने बताया कि आईफोन की बिक्री ने सितंबर तिमाही में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने आईफोन की बिक्री से 43.8 बिलियन डॉलर कमाए हैं। एपल म्यूजिक और आई-क्लाउड सहित डिजिटल सेवाओं की बिक्रीस से कंपनी ने 22.3 डॉलर कमाए हैं।

विज्ञापन
Apple sales fell for fourth consecutive quarter profit of $23 billion from iPhone and other services
iPhone 14 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी एपल लगातार नुकसान झेल रही है। कंपनी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में लगातार चौथी तिमाही की बिक्री में गिरावट आई है। हालांकि, आईफोन सहित अन्य सेवाओं से कंपनी के लाभ में इजाफा हुआ है। कंपनी ने कहा कि उन्होंने 89.5 अरब डॉलर के राजस्व पर 23 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया है। यह मुनाफा पिछले साल की तुलना में थोड़ा ही कम है।

    एपल प्रमुख टिम कुक ने बताया कि आईफोन की बिक्री ने सितंबर तिमाही में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने आईफोन की बिक्री से 43.8 बिलियन डॉलर कमाए हैं। एपल म्यूजिक और आई-क्लाउड सहित डिजिटल सेवाओं की बिक्रीस से कंपनी ने 22.3 डॉलर कमाए हैं, जो एक साल पहले की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें