Youtube पर बताया जा रहा है कि कैसे हैक होगा फेसबुक अकाउंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 01 Oct 2018 12:59 PM IST
How to hack facebook account videos shows on Youtube
How to hack facebook account

    फेसबुक पिछले साल से ही सिक्योरिटी और हैकिंग को लेकर आलोचनाएं झेल रहा है और माफी मांग रहा है, लेकिन हैकिंग और डाटा लीक की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में फेसबुक ने खुद जानकारी दी है कि उसके 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का अकाउंट हैक हो गया है।

    फेसबुक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि व्यू एज फीचर में एक बग था जिसकी वजह से अकाउंट हैक हुए, हालांकि अब बग को फिक्स कर लिया गया है। वहीं अब यूट्यूब पर ऐसे वीडियोज की भरमार की खबर है जिसमें फेसबुक अकाउंट को हैक करने का तरीका बताया जा रहा है।

    द टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके के मुताबिक यूट्यूब पर वीडियोज की सीरीज पड़ी है जिसमें फेसबुक अकाउंट हैक करने का तरीका एक-एक स्टेप में बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने इसकी जानकारी फेसबुक के 50 मिलियन अकाउंट के हैक होने की रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद दी है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस की अनबॉक्सिंग, देखें कैसा है सैमसंग का यह नया फोन

    वहीं गूगल के प्रवक्ता ने भी बताया कि कंपनी की नजर इस तरह के वीडियोज पर है और इन्हें धीरे-धीरे डिलीट कर रही है। इसके अलावा उन वीडियोज को भी हटाया जा रहा है जो गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि विदेशी खुफिया एजेंसियों समेत कई अन्य हैकर्स जुलाई 2017 के बाद से ही लोगों के फेसबुक अकाउंट तक अपनी पहुंच बना सकते थे, क्योंकि फेसबुक में कई खामियां हैं।

    बता दें कि हाल ही में फेसबुक के अकाउंट को हैक करने के लिए हैकर्स ने एक्सेस टोकन का इस्तेमाल किया है जो कि एक तरह से डिजिटल चाबी की तरह है जिसकी मदद से कोई भी किसी का फेसबुक अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं। यह वही टोकन है जिसकी मदद से आपको फेसबुक एप में बार-बार लॉगिन करने की जरूरत नहीं होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें