Instagram: इंस्टाग्राम पर रील देखने वाले भी नहीं जानते होंगे इस फीचर की डिटेल! यूजर्स को होता है बड़ा फायदा
इंस्टाग्राम एप पर एक शानदार फीचर है, इसकी मदद से यूजर्स को बड़ा लाभ हो सकता है। अगर आप इस सुविधा के बारे में अभी तक नहीं जानते हैं तो इस खबर में जानिए क्या है पूरी डिटेल। कैसे करें इस्तेमाल।

विस्तार
मेटा के अधीन आने वाला लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम बहुत तेजी से अपना दायरा बढ़ा रहा है। इंस्टाग्राम रील फीचर ज्यादातर वर्ग में मशहूर हैं, इस फीचर की वजह से ही कंपनी को अच्छी कमाई होती है। साथ ही कंपनी के पास इसी वजह से इतना बड़ा यूजर बेस हो गया है। मगर इस प्लेटफॉर्म के कई ऐसे फीचर हैं, जिनके बारे में हर यूजर नहीं जानता है।
इंस्टाग्राम का एक क्विट मोड एक शानदार फीचर है। इंस्टाग्राम चलाने वाले कई यूजर्स भी इस फीचर के बारे में सही से नहीं जानते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने इस फीचर को इस तरह से डिजाइन किया है कि इसकी मदद से यूजर कभी भी प्लेटफॉर्म से ब्रेक ले सकते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो आगे जानिए इंस्टाग्राम किस तरह से यूजर्स की सहायता करता है।
इंस्टाग्राम क्विट मोड शुरू करने के बाद सभी नोटिफिकेशन्स बंद हो जाती है। इस फीचर को शूरू करने के बाद यूजर के पास लाइक, कमेंट्स और मैसेज की कोई जानकारी नहीं आती है।
इंस्टाग्राम क्विट मोड शूरू करते ही यूजर की प्रोफाइल भी बदल जाती है। इस सुविधा को ऑन करने के बाद प्रोफाइल पर इन क्विट मोड का लेबल आ जाता है। ऐसे में सामने वाले को पता चल जाता है कि यूजर फिलहाल इंस्टाग्राम पर मौजूद नहीं है।
इंस्टाग्राम क्विट मोड के जरिए एप पर बिताने वाले समय को मैनेज किया जा सकता है। ऐसे में आप अपने स्क्रीन टाइम को कम कर सकते हैं।