Google Chrome: सरकार ने इन यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, खुद को सेफ करने के लिए फटाफट करें ये काम
स्मार्टफोन में काफी अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला क्रोम ब्राउजर एक बार फिर हैकर्स के निशाने पर है। भारत सरकार की एजेंसी सीईआरटी-इन ने यूजर्स को अलर्ट किया है। जानें क्या है पूरा मामला।

विस्तार
देश में करोड़ों लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी गूगल क्रोम ब्राउजर का यूज करते हैं तो सरकार की बड़ी चेतावनी आपकी नींद उड़ा सकती है। सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी सीईआरटी-इन ने गूगल क्रोम के कुछ वर्जन में कुछ कमजोरियां पाई हैं। सरकार ने इसे लेकर एक उच्च गंभीरता वाली चेतावनी जारी की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल क्रोम की इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स अपने तरीके से मनमाने कोड जेनरेट कर सकते हैं। डिनायल ऑफ सर्विस (डीओएस) को ट्रिगर करने और संवेदनशील जानकारी हासिल करने के साथ ही सिस्टम के प्रतिबंधों से आगे जाते हुए उन्हें तोड़ सकते हैं।
रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि हैकर्स गूगल क्रोम की इस कमजोरी का फायदा उठाकर डेटा तक अपनी पहुंच बना सकते हैं। साथ ही संवेदनशील डेटा में लॉगइन करके वित्तीय जानकारी भी चुरा सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विंडोज और मैक के लिए 124.0.6357.78/.79 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन और लाइनेक्स का 124.0.6367.78 से पहले के क्रोम वर्जन पर इसका प्रभाव देखा जा सकता है।
- व्हाट्सएप पर कैसे मिलेगा अब तक का पिछला सारा डेटा, देखें प्रोसेस
- Tech Tips: ऑनलाइन एसी खरीदने के दौरान इन टिप्स का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे धोखाधड़ी के शिकार
- आईफोन के छुपे हुए फीचर्स जानकर खुशी से झूम उठेंगे यूजर्स
- Tech Tips: स्विच ऑफ होने के बाद भी मिल जाएगा चोरी हुआ स्मार्टफोन, फॉलो करें ये स्टेप्स