फेसबुक के लिए मैं ही बेस्ट हूं, मुझे एक मौका दिया जाए: मार्क जुकरबर्ग

Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को कहा कि वे फेसबुक को चलाने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं, उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए। कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा डाटा लीक के बाद मार्क जुकरबर्ग ने माफी मांगी और उसके बाद उन्होंने एक साक्षात्कार में खुद को दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के लिए सबसे उपयुक्त बताया।
जुकरबर्ग से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वे अब भी कंपनी के सीईओ बने रहेेंगे तो इसका जवाब उन्होंने हां में दिया। बता दें कि मार्क जुकरबर्ग 2004 से फेसबुक सीईओ हैं। वहीं उन्होंने डाटा लीक के मामले पर कहा कि यह उनकी गलती है।
उन्होंने कहा कि इंसान से गलतियां होती हैं और उन्हीं गलतियों से उन्हें सीखने को मिलती है। जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कंपनी का बोर्ड उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस डाटा लीक के कारण कंपनी के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।
बता दें कि अमेरिका की कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा फेसबुक के करीब 5 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक होने के बाद से ही बवाल मचा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के साथ-साथ भारत में भी कई चुनाव में फेसबुक डाटा का इस्तेमाल किया गया और उस डाटा के जरिए पार्टी को जीत भी मिली।
- Facebook ने बदल दी है पॉलिसी, मैसेज में कुछ भी भेजने से पहले यह रिपोर्ट पढ़ें
- Airtel ने अपने इस प्लान को किया फिर से लॉन्च, अब मिल रहा ज्यादा डाटा
- रिलायंस जियो का बड़ा धमाका, सिर्फ 251 रुपये में दे रहा है 102GB डाटा
- जियो ने लॉन्च किया सबसे बड़ा ऑफर, फ्री में मिलेगा मुंबई में घर और करोड़ों रुपये जीतने का मौका