Instagram ने इस एप के खिलाफ लिया एक्शन, प्राइवेट प्रोफाइल की करता था जासूसी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Nov 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Ghosty app snooping you private Instagram profile a big privacy concern
Ghosty - फोटो : play store

    फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने एक एंड्रॉयड एप के खिलाफ कार्रवाई की है। इंस्टाग्राम ने Ghosty नाम के एक एप को सख्त रवैया अपनाया है। इस एप के जरिए कोई भी आपके प्राइवेट इंस्टाग्राम प्रोफाइल को आपकी इजाज के बिना देख सकता है।

    बता दें यदि इंस्टाग्राम पर किसी यूजर की प्रोफाइल प्राइवेट है तो यूजर की इजाजत के बिना उसकी प्रोफाइल को कोई नहीं देख सकता है। कुल मिलाकर कहें तो घोस्टी नाम का यह एप Instagram की पॉलिसी के खिलाफ काम कर रहा है।

    विज्ञापन

    अभी भी प्ले-स्टोर पर मौजूद यह Ghosty

    इंस्टाग्राम की नजर में आने के बाद भी Ghosty एप गूगल प्ले-स्टोर पर खबर लिखे जाने तक मौजूद है। इस एप की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे अभी तक पांच लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि छह महीने बाद भी यह एप इंस्टाग्राम या फेसबुक की नजर में क्यों नहीं आया?

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें